फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sohail Khan Opens Up On Why He And Seema Sajdeh Got Divorced In Alliance Show

क्यों अलग हुए सोहेल खान और सीमा सजदेह? एक्टर ने ‘अलायंस’ में खोला राज; कहा- ‘मैंने उस इंसान को खो दिया…’

Mon, 13 Jul 2026 12:51 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 13 Jul 2026 12:51 PM IST
सार

Sohail Khan: बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान इन दिनों कुणाल खेमू के रियलिटी शो ‘अलायंस’ में नजर आ रहे हैं। इस बीच उन्होंने हाल ही में तलाक को खुलकर बात की। जानिए एक्टर ने क्या कहा। 

विज्ञापन
Sohail Khan Opens Up On Why He And Seema Sajdeh Got Divorced In Alliance Show
सोहेल खान, सीमा सजदेह - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

एक्टर सोहेल खान ने रियलिटी शो ‘अलायंस’ के लेटेस्ट एपिसोड में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने अपनी एक्स वाइफ सीमा सजदेह से तलाक के पीछे की वजह भी ईमानदारी से बताई।

विज्ञापन

तलाक की जिम्मेदारी खुद पर ली
जब सीमा शो में आईं, तो सोहेल ने अपने रिश्ते को लेकर बात की और माना कि उनकी अपनी गलतियों की वजह से ही दोनों अलग हुए।

बातचीत के दौरान निखिल चिनप्पा ने उनसे पूछा, ‘औरत घर को बिगाड़ भी सकती है और बना भी सकती है। आपके घर में किसका हाथ था?’

विज्ञापन

इस पर सोहेल ने बिना झिझक जवाब दिया, ‘उस समय मेरा काम ठीक नहीं चल रहा था, इसलिए मैं सही मानसिक स्थिति में नहीं था। मेरे व्यवहार की वजह से मैंने उस इंसान को खो दिया, जिसे मैं सच में प्यार करता था।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Sohail Khan Opens Up On Why He And Seema Sajdeh Got Divorced In Alliance Show
सोहेल खान-सीमा सजदेह - फोटो : एक्स

सीमा के लिए जताया सम्मान
सोहेल ने सीमा की तारीफ करते हुए कहा, ‘वो मेरे दो प्यारे बच्चों की मां हैं। इसलिए प्यार से भी ज्यादा मैं उनके लिए बहुत सम्मान रखता हूं। ये शो मेरे लिए हमेशा खास रहेगा, क्योंकि इसने हमें फिर से बात करने और एक-दूसरे से दिल की बात कहने का मौका दिया। हमारे बीच जो कनेक्शन कहीं खो गया था, वो इस शो ने फिर से जोड़ दिया।’

Sohail Khan Opens Up On Why He And Seema Sajdeh Got Divorced In Alliance Show
सीमा सजदेह - फोटो : इंस्टाग्राम @seemakiransajdeh

24 साल बाद हुए थे अलग 
सोहेल खान और सीमा सजदेह ने 1998 में शादी की थी। शादी से पहले दोनों भागकर शादी करने गए थे। पहले उन्होंने आर्य समाज रीति-रिवाज से शादी की, फिर निकाह किया।

ये भी पढ़ें- ‘वेलकम टू द जंगल’ के बाद अहमद खान बनाएंगे जॉम्बी कॉमेडी फिल्म, ये एक्टर्स आएंगे नजर; डायरेक्टर ने किया कन्फर्म

दोनों के दो बेटे हैं- निर्वाण और योहान। करीब 24 साल साथ रहने के बाद, 2022 में दोनों ने आधिकारिक तौर पर अलग होने का फैसला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed