फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ram Gopal Varma Praises Lenin Calls Akhil Akkineni The Best Actor In The Family Swears On Nagarjuna

राम गोपाल वर्मा ने की ‘लेनिन’ की तारीफ, अखिल अक्किनेनी को कहा परिवार का सबसे अच्छा एक्टर; नागार्जुन की खाई कसम

Mon, 13 Jul 2026 02:11 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 13 Jul 2026 02:11 PM IST
सार

Ram Gopal Varma On Lenin: अखिल अक्किनेनी की मच अवेटेड फिल्म 'लेनिन' 10 जुलाई को रिलीज हो गई है। अब फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने भी फिल्म पर रिएक्शन दिया है। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन
Ram Gopal Varma Praises Lenin Calls Akhil Akkineni The Best Actor In The Family Swears On Nagarjuna
लेनिन - फोटो : एक्स

विस्तार

एक्टर अखिल अक्किनेनी ने तीन साल बाद फिल्म ‘लेनिन’ के साथ कमबैक किया है। उनकी पिछली फिल्म ‘एजेंट’ साल 2023 में रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। अब उनकी एक्शन ड्रामा फिल्म ‘लेनिन’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 

विज्ञापन

फिल्म को लेकर दिया रिव्यू 
डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने एक्टर अखिल अक्किनेनी की नई फिल्म ‘लेनिन’ देखने के बाद उनकी खूब तारीफ की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म का रिव्यू शेयर किया।

विज्ञापन

राम गोपाल वर्मा ने सबसे पहले फिल्म की सफलता पर अखिल को बधाई दी। इस पर अखिल ने उनसे फिल्म देखने की रिक्वेस्ट की और उन्हें थैंक यू कहा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Ram Gopal Varma Praises Lenin Calls Akhil Akkineni The Best Actor In The Family Swears On Nagarjuna
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अखिल को बताया सबसे अच्छा एक्टर 
लगभग एक दिन बाद राम गोपाल वर्मा ने फिल्म देखने के बाद फिर से पोस्ट किया और अखिल की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, ‘अभी-अभी ‘लेनिन’ देखी और फिल्म तो शानदार है ही, लेकिन मुझे लगा कि आप अक्किनेनी फैमिली के सबसे अच्छे एक्टर हैं।

मैं ये बात नागार्जुन के नाम की कसम खाकर कह रहा हूं। आपकी एक्टिंग में बहुत आसानी और नेचुरल फील है। जहां इमोशन नहीं भी होता, वहां भी आप शानदार लगते हैं और इमोशनल सीन में आपने कमाल कर दिया।’

राम गोपाल वर्मा ने फिल्म के डायरेक्टर मुरली किशोर अब्बुरी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि उन्होंने अखिल को बेहतरीन सीन और मौके दिए, जिसमें उन्होंने शानदार परफॉर्म किया।

क्या है फिल्म की कहानी? 
मुरली किशोर अब्बुरु के निर्देशन में बनी इस फिल्म में भाग्यश्री बोरस, सुनील और अन्य कलाकार भी हैं। यह फिल्म रायलसीमा इलाके की कठोर पृष्ठभूमि में एक गांव के जालिम नेता के खिलाफ न्याय के लिए लड़ने वाले एक साहसी युवक की कहानी है।

ये भी पढ़ें- कुशा कपिला को समय रैना के रोस्ट के बाद लेनी पड़ी थी थेरेपी, 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में जाने को लेकर दिया ये जवाब

Ram Gopal Varma Praises Lenin Calls Akhil Akkineni The Best Actor In The Family Swears On Nagarjuna
लेनिन फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की स्टारकास्ट 
इस फिल्म को मुरली किशोर अब्बूरू ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म में शिवाजी, ब्रह्माजी, ईश्वरी राव और सुनील भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का म्यूजिक थमन ने दिया है, एडिटिंग नवीन नूली ने की है और सिनेमैटोग्राफी लियोन ब्रिटो ने संभाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed