फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Legendary Composer Pyarelal Wife Sunila Sharma Passes Away At 78 Final Rites Held In Mumbai

Pyarelal Wife Death: 85 की उम्र में संगीतकार प्यारेलाल पर टूटा दुखों का पहाड़, छूटा 'अम्मा' का साथ

Mon, 13 Jul 2026 02:15 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 13 Jul 2026 02:15 PM IST
सार

Pyarelal’s Wife Sunila Sharma Death News: लीजेंड्री कंपोजर प्यारेलाल शर्मा की पत्नी सुनीला शर्मा के निधन से संगीत इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

विज्ञापन
Legendary Composer Pyarelal Wife Sunila Sharma Passes Away At 78 Final Rites Held In Mumbai
सुनीला प्यारेलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिग्गज संगीतकार लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल फेम संगीतकार प्यारेलाल शर्मा की पत्नी सुनीला शर्मा का निधन हो गया। वह 78 साल की थीं। उनके निधन की खबर से संगीत और फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के लोग और करीबी उन्हें प्यार से 'अम्मा' कहकर बुलाते थे। सुनीला शर्मा के निधन की जानकारी सबसे पहले गायिका प्रियंका मित्रा ने सोशल मीडिया के जरिए दी।

विज्ञापन

सादगी और प्रेम से बिताई पूरी जिंदगी
सुनीला शर्मा के निधन की जानकारी देते हुए प्रियंका मित्रा ने लिखा, ‘भारी मन से हम अपनी प्यारी अम्मा सुनीला प्यारेलाल शर्मा के निधन की जानकारी दे रहे हैं। 12 जुलाई को उन्होंने अपने परिवार के बीच इस दुनिया को अलविदा कहा। अम्मा ने पूरी जिंदगी सादगी, प्रेम और सेवा के साथ बिताई। वह हर उस व्यक्ति के लिए प्यार और अपनापन थीं, जो उन्हें जानता था।’

विज्ञापन

Legendary Composer Pyarelal Wife Sunila Sharma Passes Away At 78 Final Rites Held In Mumbai
प्यारेलाल शर्मा और उनकी पत्नी सुनीला शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
प्यारेलाल के साथ अक्सर रियलिटी शोज में नजर आती थीं सुनीला
सुनीला शर्मा भले ही फिल्मी दुनिया का हिस्सा नहीं थीं, लेकिन उन्होंने हमेशा अपने पति प्यारेलाल शर्मा का हर कदम पर साथ दिया। वह उनके लिए केवल जीवनसाथी ही नहीं, बल्कि एक मजबूत सहारा भी थीं।

पिछले कई साल से जब भी प्यारेलाल शर्मा किसी कार्यक्रम, संगीत समारोह या टीवी शो में जाते थे, सुनीला शर्मा उनके साथ नजर आती थीं। सुनीला शर्मा कई लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शोज में भी प्यारेलाल शर्मा के साथ दिखाई दी थीं।

'इंडियन आइडल 13' के लक्ष्मीकांत–प्यारेलाल स्पेशल एपिसोड में एक कंटेस्टेंट और उनकी मां ने उन्हें अपने हाथों से बनाई गई एक खूबसूरत साड़ी भेंट की थी। उस समय सुनीला शर्मा काफी भावुक हो गई थीं।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)




View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)




लीजेंड्री कंपोजर जोड़ी रही लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल
प्यारेलाल शर्मा भारतीय फिल्म संगीत के सबसे बड़े नामों में गिने जाते हैं। लक्ष्मीकांत–प्यारेलाल की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को सैकड़ों सुपरहिट गाने दिए हैं। इस लंबे सफर में सुनीला शर्मा हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed