फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Jaafar Jackson Michael Creates History Grosses Over Rs 100 Crore Worldwide

Michael Movie: ‘माइकल’ ने रचा इतिहास, दुनियाभर में की 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई; इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

Mon, 13 Jul 2026 09:48 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 13 Jul 2026 09:48 AM IST
सार

Michael Movie: जाफर जैक्सन की हॉलीवुड फिल्म ‘माइकल’ ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा इतिहास रच दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Jaafar Jackson Michael Creates History Grosses Over Rs 100 Crore Worldwide
माइकल फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म ‘माइकल’ 24 अप्रैल को रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया और इसे दर्शकों से खूब प्यार मिला। अब फिल्म ने एक नया माइलस्टोन हासिल किया है। 

विज्ञापन

'माइकल' ने की इतने करोड़ की कमाई
‘माइकल’ने दुनियाभर में 1 बिलियन डॉलर (करीब 100 करोड़) की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही यह दुनिया की पहली बायोपिक फिल्म बन गई है जिसने यह मुकाम हासिल किया है।

विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने विदेशों में 629.8 मिलियन डॉलर (5,996.28 करोड़) और घरेलू बॉक्स ऑफिस (अमेरिका) में 371.8 मिलियन डॉलर की कमाई की है। इस तरह फिल्म की कुल कमाई 1.001 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Jaafar Jackson Michael Creates History Grosses Over Rs 100 Crore Worldwide
माइकल फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

शुरुआत से ही तोड़ रही है रिकॉर्ड
यह फिल्म अप्रैल में रिलीज हुई थी और तभी से लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। ओपनिंग वीकेंड पर ही फिल्म ने अमेरिका में 97 मिलियन डॉलर और दुनियाभर में 217 मिलियन डॉलर की कमाई की थी। इसके साथ ही इसने 2015 की फिल्म ‘स्ट्रेट आउट्टा कॉम्पटन’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

Jaafar Jackson Michael Creates History Grosses Over Rs 100 Crore Worldwide
माइकल फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

‘बोहेमियन रैप्सोडी’ को भी छोड़ा पीछे
‘माइकल’ अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली म्यूजिकल बायोपिक भी बन गई है। इसने 2018 की फिल्म ‘बोहेमियन रैप्सोडी’ (911 मिलियन डॉलर) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साथ ही यह लॉन्सगेट स्टूडियो की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म भी बन गई है और इस स्टूडियो की पहली फिल्म है जिसने 1 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया है।

Jaafar Jackson Michael Creates History Grosses Over Rs 100 Crore Worldwide
माइकल जैक्सन - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म 'माइकल' डांसर माइकल जैक्सन की बायोपिक है। इसमें माइकल जैक्सन के शुरुआती दिनों से लेकर आखिर के दिनों को दिखाया गया है। इसमें माइकल जैक्सन के संघर्ष, इसके बाद उनकी कामयाबी और स्टार बनने का सफर दिखाया गया है। 'माइकल' के निर्देशक एंटोनी फुक्वा हैं।

ये भी पढ़ें- कुशा कपिला को समय रैना के रोस्ट के बाद लेनी पड़ी थी थेरेपी, 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में जाने को लेकर दिया ये जवाब

Jaafar Jackson Michael Creates History Grosses Over Rs 100 Crore Worldwide
माइकल फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की स्टारकास्ट 
इसमें जाफर जैक्सन के अलावा माइल्स टेलर, कोलमैन डोमिंगो, कैट ग्राहम और निया लॉन्ग भी नजर आए हैं। कलाकारों में लॉरा हैरियर, केंड्रिक सैम्पसन और जुलियानो क्रू वाल्डी भी शामिल हैं। यह फिल्म 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed