{"_id":"6a53a9ffc815fd55a90918ca","slug":"evil-dead-burn-hollywood-horror-movie-day-3-box-office-collection-starring-souheila-yacoub-2026-07-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘धमाल 4’ की कॉमेडी के बीच हॉलीवुड हॉरर फिल्म ने डराया, जानें ‘ईविल डेड बर्न’ ने तीसरे दिन की कितनी कमाई","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
‘धमाल 4’ की कॉमेडी के बीच हॉलीवुड हॉरर फिल्म ने डराया, जानें ‘ईविल डेड बर्न’ ने तीसरे दिन की कितनी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sun, 12 Jul 2026 08:21 PM IST
सार
Movie Evil Dead Burn Day 3 Box office Collection: बॉलीवुड फिल्म ‘धमाल 4’ के अलावा इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर एक हॉलीवुड फिल्म ‘ईविल डेड बर्न’ भी दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। जानिए, इस फिल्म ने तीसरे दिन कितना कमाया?
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जो लोग हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं, उनके लिए इन दिनों भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक हॉलीवुड फिल्म ‘ईविल डेड बर्न’ मौजूद है। यह फिल्म भारतीय दर्शकों को पसंद आ रही है। जानिए, रिलीज के तीसरे दिन इस फिल्म ने कितनी कमाई की है।
2 of 5
फिल्म 'ईविल डेड बर्न'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘ईविल डेड बर्न’ ने तीसरे दिन कितना कमाया?
सैकनिल्क के मुताबिक इस हॉलीवुड फिल्म ने तीसरे दिन 3.43 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं दूसरे दिन 4.45 कमाए थे और पहले दिन 3.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 11.18 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म के हॉरर सीन्स ऐसे हैं, जो दर्शकों को बुरी तरह से थिएटर में डरा रहे हैं।
3 of 5
फिल्म 'धमाल 4'
- फोटो : सोशल मीडिया
‘धमाल’ की कमाई का मुकाबला नहीं कर सकी ये हॉलीवुड फिल्म
सैकनिल्क के मुताबिक ‘धमाल 4’ ने तीसरे दिन 19.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह इसका शुरुआती कलेक्शन है। फिल्म की कुल कमाई भी अब तक 56.45 करोड़ रुपये हो चुकी है। ऐसे में देखा जाए तो ‘ईविल डेड बर्न’ कलेक्शन तो भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कर रही है लेकिन यह ‘धमाल 4’ की कमाई की बराबरी नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'ईविल डेड बर्न'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म में नजर आए ये एक्टर्स
डायरेक्टर सेबेस्टियन विनचेक की फिल्म ‘ईविल डेड बर्न’ में सौहेला याकूब , टंडी राइट, हंटर डूहन, ल्यूसेन ब्यूकानन, एरल शांड, जॉर्ज पुलर और मॉड डेवी जैसे एक्टर्स नजर आए। सौहेला याकूब से लेकर टंडी राइट तक ने अपने-अपने किरदारों से दर्शकों को खूब डराया है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'ईविल डेड बर्न'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
क्या है फिल्म की कहानी?
कहानी एलिस प्राइस (सौहेला याकूब) की है जिसके पति विलियम प्राइस (जॉर्ज पुलर) की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो जाती है। पति की मौत के बाद एलिस अपने ससुराल को एकजुट करने के लिए उनके साथ रहने पहुंचती है। फिर पहली रात अजीबोगरीब घटनाएं होना शुरू हो जाती हैं। विलियम का पूरा परिवार बुरी आत्माओं के वश में आ जाता है और इसके बाद शुरू होता है एक खूनी खेल।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।