फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Evil Dead Burn Day 4 Box Office Collection Souheila Yacoub Hollywood Horror Movie 1st Monday Latest Earning

Evil Dead Burn Box Office: 'ईविल डेड बर्न' के सामने 'अल्फा' की बंधी घिग्घी? हॉरर फिल्म ने चौथे दिन इतने कमाए

Mon, 13 Jul 2026 09:37 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 13 Jul 2026 09:37 PM IST
सार

Evil Dead Burn Collection: हॉलीवुड फिल्म 'ईविल डेड बर्न' भी भारतीय सिनेमाघरों में लगी हुई है। मंडे टेस्ट में इसने कैसा प्रदर्शन किया है? जानिए

विज्ञापन
Evil Dead Burn Day 4 Box Office Collection Souheila Yacoub Hollywood Horror Movie 1st Monday Latest Earning
ईविल डेड बर्न - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों सिनेमाघरों में 'धमाल 4', 'वेलकम टू द जंगल' और 'अल्फा' सहित कई भारतीय फिल्में लगी हुई हैं। बीते शुक्रवार को 'धमाल 4' के साथ ही अमेरिकी हॉरर फिल्म 'ईविल डेड बर्न' ने भी दस्तक दी थी। वीकएंड के बाद आज पहले सोमवार को फिल्म की कैसी स्थिति है? बॉक्स ऑफिस आंकड़ों से समझते हैं।

विज्ञापन

Evil Dead Burn Day 4 Box Office Collection Souheila Yacoub Hollywood Horror Movie 1st Monday Latest Earning
ईविल डेड बर्न - फोटो : X

पिछले तीन दिनों का कलेक्शन कितना?
फिल्म 'ईविल डेड बर्न' को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों से प्यार मिल रहा है। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 3.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वीकएंड पर कलेक्शन में और इजाफा देखा गया। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 4.45 करोड़ रुपये जुटाए। वहीं, रविवार को यानी कल तीसरे दिन का कलेक्शन 4.90 करोड़ रुपये रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Evil Dead Burn Day 4 Box Office Collection Souheila Yacoub Hollywood Horror Movie 1st Monday Latest Earning
ईविल डेड बर्न - फोटो : X

मंडे टेस्ट में कैसा है हाल?
तीसरे दिन सप्ताह की शुरुआत होने के चलते जाहिर है कलेक्शन में कमाई आई है। मगर, इसके बावजूद फिल्म अच्छा कलेक्शन जुटा पाई है। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज सोमवार को चौथे दिन इस हॉरर फिल्म ने 1.12  करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 13.77 करोड़ रुपये हो चुका है। 

विज्ञापन

Evil Dead Burn Day 4 Box Office Collection Souheila Yacoub Hollywood Horror Movie 1st Monday Latest Earning
ईविल डेड बर्न - फोटो : X

'अल्फा' की हालत खराब
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'ईविल डेड बर्न' की स्थिति इसके मुकाबले में आई बॉलीवुड फिल्म 'धमाल 4' से कम है। मगर, वहीं 'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल' के आगे यह बेहद मजबूती से टिकी है। यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की आलिया भट्ट-शरवरी अभिनीत 'अल्फा' का आज का कलेक्शन देखकर तो लग रहा है कि 'ईविल डेड बर्न' के सामने इसकी घिग्घी बंध गई है। 'अल्फा' ने आज 11वें दिन सिर्फ 46 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। 'वेलकम टू द जंगल' ने भी आज सोमवार को 18वें दिन 35 लाख रुपये कमाए हैं।

Evil Dead Burn Day 4 Box Office Collection Souheila Yacoub Hollywood Horror Movie 1st Monday Latest Earning
ईविल डेड बर्न - फोटो : X

क्या है फिल्म की कहानी?
डायरेक्टर सेबेस्टियन विनचेक की फिल्म ‘ईविल डेड बर्न’ में सौहेला याकूब , टंडी राइट, हंटर डूहन, ल्यूसेन ब्यूकानन, एरल शांड, जॉर्ज पुलर और मॉड डेवी जैसे एक्टर्स नजर आए। सौहेला याकूब से लेकर टंडी राइट तक ने अपने-अपने किरदारों से दर्शकों को खूब डराया है। फिल्म की कहानी एलिस प्राइस (सौहेला याकूब) की है, जिसके पति विलियम प्राइस (जॉर्ज पुलर) की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो जाती है। पति की मौत के बाद एलिस अपने ससुराल को एकजुट करने के लिए उनके साथ रहने पहुंचती है। फिर पहली रात अजीबोगरीब घटनाएं होना शुरू हो जाती हैं। विलियम का पूरा परिवार बुरी आत्माओं के वश में आ जाता है। इसके बाद एक खूनी खेल शुरू होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed