{"_id":"6a552a5f6e7a57b9cf0c2503","slug":"actor-govinda-has-shared-his-excitement-as-his-son-yash-ahuja-gets-ready-to-make-his-bollywood-debut-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पूरी उम्मीद है कि वो मुझसे ज्यादा सफल होगा'; यश आहूजा के डेब्यू पर बोले गोविंदा; कहा- 'बेटे पर पूरा भरोसा है'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'पूरी उम्मीद है कि वो मुझसे ज्यादा सफल होगा'; यश आहूजा के डेब्यू पर बोले गोविंदा; कहा- 'बेटे पर पूरा भरोसा है'
Mon, 13 Jul 2026 11:43 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:43 PM IST
सार
Govinda On Son Yash Ahuja Debut: अभिनेता गोविंदा के परिवार के दो सदस्य फिल्मों में आगाज करने वाले हैं। एक तो उनके बेटे यश और दूसरी उनकी पत्नी सुनीता आहूजा। दोनों एक ही फिल्म से डेब्यू करेंगे। हाल ही में बेटे के अभिनय की दुनिया में पहले कदम पर गोविंदा ने उत्साह जाहिर किया है।
विज्ञापन
बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ गोविंदा
- फोटो : X
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता गोविंदा करीब सात साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने वाले हैं। वे फिल्म 'रूपा' में नजर आएंगे, जिसे प्रोड्यूस भी गोविंदा ही कर रहे हैं। इसका एलान हाल ही में गोविंदा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। इसी दौरान उन्होंने अपने बेटे यश आहूजा के डेब्यू पर भी बात की और खुशी जताई।
विज्ञापन
गोविंदा ने की बेटे यश की तारीफ
गोविंदा के बेटे यश जल्द डेब्यू करने वाले हैं। यह बात उनकी मां सुनीता आहूजा ने हाल ही में बताई थी। फिल्म को एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं। अब गोविंदा ने भी बेटे यश के डेब्यू पर बात करते हुए खुशी जाहिर की। एक्टर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यश उनसे भी ज्यादा कामयाबी हासिल करेंगे। अपनी आगामी फिल्म 'रूपा' की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए गोविंदा ने अपने बेटे के प्रतिभा की तारीफ की।
विज्ञापन
बोले- 'बेटे की काबिलियत पर भरोसा है'
गोविंदा ने यश को बेहद प्रतिभाशाली बताते हुए कहा कि वे टेक्निकली एक अलग ही लेवल पर हैं। चाहे एक्टिंग हो, डांस हो, एक्शन हो या बस उनकी ओवरऑल पर्सनैलिटी, उनमें बहुत कुछ है। मुझे सच में उम्मीद है कि वे मुझसे भी ज्यादा कामयाबी हासिल करेंगे। एक्टर ने कहा कि उन्हें अपने बेटे की काबिलियत पर पूरा भरोसा है।
विज्ञापन
बेटे की फिल्म में सुनीता आहूजा की भूमिका क्या होगी?
यश अपनी मां सुनीता आहूजा के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। मां-बेटे की यह जोड़ी प्रोड्यूसर एकता कपूर की फिल्म से लॉन्च होगी। समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए सुनीता ने इस प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिल्म के सितंबर में रिलीज होने की उम्मीद है और यह भी बताया कि वह पर्दे पर भी यश की मां का किरदार निभाएंगी।