फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   salman khan Movie Veer fame actress Zareen Khan Got Angry on paparazzi says speak within limits video viral

'फालतूगिरी की बात नहीं करना मेरे साथ, हद में रहकर बात करना सब के सब'; पैपराजी पर क्यों भड़कीं जरीन खान?

Mon, 13 Jul 2026 10:09 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 13 Jul 2026 10:09 PM IST
सार

Zareen Khan Video: अभिनेत्री जरीन खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे पैपराजी पर नाराजगी जाहिर करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
salman khan Movie Veer fame actress Zareen Khan Got Angry on paparazzi says speak within limits video viral
जरीन खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री जरीन खान ने साल 2010 में सलमान खान की फिल्म 'वीर' से डेब्यू किया था। उन्हें  'हाउसफुल 2', 'हेट स्टोरी 3', 'अक्सर 2' जैसी कई और चर्चित फिल्मों में देखा गया। इन दिनों वे फैशन और लाइफ स्टाइल इवेंट्स में खूब शिरकत करती दिखती हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फिलहाल वे अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गई हैं।

विज्ञापन


जरीन क्यों बोलीं- 'फालतू बात मत करना'
जरीन खान अपने एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में आई हैं। वायरल वीडियो में वे किसी स्टोर पर कुछ ड्रेस देख रही हैं। इस बीच एक शख्स पूछता है, 'ये चाहिए क्या'? इस पर जरीन मुस्कुराते हुए कहती हैं, 'मुझे जो चाहिए, वो मैं ले लूंगी। आप फिक्र मत करो'। इसी बीच एक शख्स कहता है, 'ट्राई करो ना'। इस पर जरीन कहती हैं, 'क्या? तुम लोगों के सामने?' इसके बाद जरीन कहती हैं, 'फालतूगिरी की बात नहीं करना मेरे साथ, हद में रहकर बात करना सब के सब। ओके'।
विज्ञापन


नेटिजंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
जरीन खान ने यह करारा जवाब कथित तौर पर पैपराजी को दिया है। उनके ऐसा कहे जाने पर कुछ लोग तारीफ कर रहे हैं और लिख रहे हैं, सभी को अपनी सीमाओं में रहना चाहिए। वहीं, कुछ लोग जरीन की आलोचना कर रहे हैं। वहीं, कुछ नेटिजंस जरीन के लुक्स की तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)




2021 में आखिरी बार आईं फिल्मों में नजर
जरीन को 'चाणक्य' और 'हम भी अकेले तुम भी अकेले', 'अक्सर 2', 'वजह तुम हो' जैसी फिल्मों में भी देखा गया है। बता दें कि सलमान खान के साथ डेब्यू करने के बाद जरीन की काफी चर्चा हुई थी। शुरुआत में उनकी तुलना कैटरीना कैफ से भी होने लगी थी। हालांकि, धीरे-धीरे इंडस्ट्री में उनकी चमक कम होने लगी। आखिरी बार जरीन को साल 2021 में फिल्म 'हम भी अकेले तुम भी अकेले' में देखा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed