'जुरासिक पार्क' फ्रैंचाइजी फेम एक्टर सैम नील का 78 की उम्र में निधन; ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने जताया दुख
Sam Neill Death News: 'जुरासिक पार्क' फेम एक्टर सैम नील के निधन से हर कोई स्तब्ध है। जानिए कब और कैसे हुआ एक्टर का निधन…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'जुरासिक पार्क' फ्रैंचाइजी में डॉ. एलन ग्रांट का किरदार निभाने वाले न्यूजीलैंड के एक्टर सैम नील का आज निधन हो गया। वो 78 साल के थे। उनके परिवार ने उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बयान जारी करके यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में अपने चाहने वालों के बीच उनका शांति से निधन हुआ। मौत की वजह नहीं बताई गई। सैम के निधन पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने भी दुख व्यक्त किया है।
परिवार ने साझा की दुखद जानकारी
नील ने 2023 में बताया था कि उनका स्टेज थ्री एंजियोइम्युनोब्लास्टिक टी-सेल लिम्फोमा का इलाज चल रहा था, जो ब्लड कैंसर का एक दुर्लभ प्रकार है और 2022 में इसका पता चला था। हालांकि, उनके परिवार ने कहा कि मौत के समय वे कैंसर-मुक्त थे।
जारी किए गए बयान में कहा गया, ‘बहुत दुख के साथ सैम नील का परिवार उनके निधन की खबर साझा कर रहा है। उनका निधन सोमवार 13 जुलाई को सिडनी ऑस्ट्रेलिया में हुआ। सैम अपने परिवार के बीच थे और उन्होंने उसी गरिमा के साथ अंतिम सांस ली, जो उनके पूरे जीवन की पहचान रही थी।
उनकी मौत अचानक और अप्रत्याशित थी, लेकिन राहत की बात यह है कि सैम कैंसर-मुक्त रहे।’ परिवार ने सेंट विंसेंट प्राइवेट हॉस्पिटल के मेडिकल स्टाफ का उनकी देखभाल के लिए धन्यवाद किया और दुख की इस घड़ी में प्राइवेसी बनाए रखने का अनुरोध किया।
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने एक्स पर एक्टर को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘सैम नील ने कई लोकप्रिय ऑस्ट्रेलियाई कहानियों में काम किया और ऑस्ट्रेलियाई लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई। मजाकिया और गंभीर, सोच-समझकर और कम शब्दों में बात करने वाले सैम ने बीमारी का सामना उसी गरिमा, हास्य और दृढ़ विश्वास के साथ किया, जिसने उनके हर परफॉर्मेंस को मजबूती दी थी। उन्हें बहुत याद किया जाएगा। उनकी आत्मा को शांति मिले।’
पांच दशकों से ज्यादा लंबे करियर में नील ने 150 से ज्यादा फिल्मों और शो में काम किया। उनकी फिल्मों की लिस्ट में 'डेड काम', 'द हंट फॉर रेड अक्टूबर', 'द जंगल बुक', 'इन द माउथ ऑफ मैडनेस', 'इवेंट होराइजन', 'बाइसेंटेनियल मैन', 'द डिश', 'पीटर रैबिट' और ताइका वाइटीटी की 'हंट फॉर द वाइल्डरपीपल' शामिल हैं।
टेलीविजन पर वह 'पीकी ब्लाइंडर्स', 'द ट्यूडर्स', 'द ट्वेल्व', 'द सिम्पसंस' और 'रिक एंड मॉर्टी' में नजर आए। उन्हें मिनी-सीरीज 'राइली, ऐस ऑफ स्पाइज' के लिए गोल्डन ग्लोब नॉमिनेशन भी मिला।
आत्मकथा 'डिड आई एवर टेल यू दिस?' में कैंसर से इलाज के बारे में लिखा
2023 में आई अपनी आत्मकथा 'डिड आई एवर टेल यू दिस?' में नील ने अपने कैंसर के पता चलने और इलाज के बारे में खुलकर लिखा। उन्होंने बताया कि कीमोथेरेपी के दौरान किताब लिखने से उन्हें एक मकसद मिला। हालांकि बाद में उनकी बीमारी रेमिशन में चली गई, फिर भी वह हर महीने इलाज करवाते रहे।