फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Teesri Begum to Ride or Die Raktanchal Season 3 Murder 101 these Movies and series to release On OTT This week

OTT Release This Week: 'तीसरी बेगम' से 'रक्तांचल 3' तक; इस वीक ओटीटी पर दस्तक देंगी ये फिल्में और सीरीज

Mon, 13 Jul 2026 07:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 13 Jul 2026 07:00 AM IST
सार

OTT Releases This Week: आज सोमवार से नया वीक शुरू हो गया है। कुछ नई फिल्में और सीरीज दस्तक देंगी। ओटीटी पर इस बार क्या-क्या होगा खास? देखिए लिस्ट

विज्ञापन
Teesri Begum to Ride or Die Raktanchal Season 3 Murder 101 these Movies and series to release On OTT This week
ओटीटी रिलीज दिस वीक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यह वीक सिनेमा प्रेमियों के लिए काफी खास है। हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' इसी वीक सिनेमाघरों में सजेगी। इसके अलावा 'रहूं मैं तेरे रूबरू' और 'महाप्रभु जगन्नाथ' भी रिलीज होने वाली हैं। थिएटर्स से अलग ओटीटी पर भी कई दिलचस्प फिल्में और सीरीज रिलीज होंगी। जानिए इस हफ्ते क्या-क्या है पिटारे में?

विज्ञापन

Teesri Begum to Ride or Die Raktanchal Season 3 Murder 101 these Movies and series to release On OTT This week
मर्डर 101 - फोटो : सोशल मीडिया

मर्डर 101
नाम से ही साफ है कि यह एक मर्डर मिस्ट्री है। अमेरिका के दशकों पुराने अनसुलझे मर्डर केस पर आधारित यह इन्वेस्टिगेशन सीरीज सिर्फ अपने तीन एपिसोड के साथ फिलहाल रिलीज हो रही है। इसमें एलेक्स कैंपबेल लीड रोल में हैं। 13 जुलाई से यह सीरीज प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Teesri Begum to Ride or Die Raktanchal Season 3 Murder 101 these Movies and series to release On OTT This week
तीसरी बेगम - फोटो : सोशल मीडिया

'तीसरी बेगम'
यह फिल्म भी इस वीक की ओटीटी लिस्ट में शामिल है। यह वेब्स ( Waves) ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी। इसके लिए दर्शकों को कोई शुल्क अदा नहीं करना होगा,  Waves पर यह मुफ्त में स्ट्रीम होगी। निर्माता, लेखक एवं निर्देशक के सी बोकाड़िया की यह फिल्म 18 जुलाई 2026 से स्ट्रीम होगी।
 
View this post on Instagram

A post shared by K.C BOKADIA (@iamkcbokadia)

विज्ञापन

Teesri Begum to Ride or Die Raktanchal Season 3 Murder 101 these Movies and series to release On OTT This week
राइड और डाई - फोटो : वीडियो ग्रैब

राइड और डाई
यह एक एक्शन-कॉमेडी सीरीज है। दो दोस्तों की जिंदगी पर बनी यह सीरीज इस वीक रिलीज होगी। इसे 15 जुलाई से अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकेगा। इसमें हन्ना वाडिंगहैम और ऑक्टेविया स्पेंसर लीड रोल में हैं।

Teesri Begum to Ride or Die Raktanchal Season 3 Murder 101 these Movies and series to release On OTT This week
रक्तांचल 3 - फोटो : सोशल मीडिया

रक्तांचल सीजन 3
इस वीक 'रक्तांचल सीजन 3' भी आ रही है। यह एमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी। रितम श्रीवास्तव निर्देशित सीरीज 16 जुलाई 2026 से स्ट्रीम होगी। दर्शक बिना किसी सब्सक्रिप्शन के मुफ्त में इस सीरीज को एंजॉय कर सकते हैं। इसकी कहानी सिद्धार्थ मिश्रा ने लिखी है। पूर्वांचल में माफिया की असल कहानी पर बनी इस वेब सीरीज का पहला सीजन साल 2020 में और दूसरा सीजन 2022 में आया था।

Teesri Begum to Ride or Die Raktanchal Season 3 Murder 101 these Movies and series to release On OTT This week
डिजायर - फोटो : सोशल मीडिया

डिजायर
इस हफ्ते की ओटीटी लिस्ट में 'डिजायर' भी है। यह 17 जुलाई, 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म में लुडविका पालेटा और जोस मारिया याजपिक जैसे कलाकार हैं। यह फिल्म एक ऐसे परिवार की कहानी पर आधारित है, जिसमें एक स्विमिंग कोच के आने से गहरा और खतरनाक भावनात्मक मोड़ आता है।

Teesri Begum to Ride or Die Raktanchal Season 3 Murder 101 these Movies and series to release On OTT This week
'23,000 लाइव्स' - फोटो : सोशल मीडिया

'23,000 लाइव्स'
यह जर्मन ड्रामा फिल्म है। '23,000 लाइव्स'। '23,000 लाइव्स' 17 जुलाई, 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। यह फिल्म 'जुगेंड रेटेट' नाम के युवाओं के एक ग्रुप की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिन्होंने क्राउडफंडिंग के जरिए एक पुराना जहाज खरीदा और भूमध्य सागर में 23,000 से ज्यादा लोगों की जान बचाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed