‘तुम्हारा भविष्य शानदार है’, ‘लेनिन’ की सफलता पर भावुक हुए नागार्जुन, बेटे अखिल अक्किनेनी के लिए कही ये बात
Nagarjuna On Son Akhil Akkineni: ‘लेनिन’ की सफलता पर नागार्जुन काफी भावुक हो गए। जानिए बेटे अखिल के लिए उन्होंने क्या कुछ कहा…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्टर अखिल अक्किनेनी तीन साल के ब्रेक के बाद लौटे और अपनी हालिया रिलीज 'लेनिन' से उन्हें कामयाबी मिली। मिली-जुली प्रतिक्रियाओं के बावजूद इस फिल्म ने उन्हें उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दिलाई। फिल्म की सक्सेस मीट के दौरान उनके पिता नागार्जुन अपने बेटे की चोट और कामयाबी पाने की उनकी कोशिशों के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए।
एक्सीडेंट से ठीक होने में लग गए छह महीने
'लेलिन' की सक्सेस मीट में नागार्जुन ने अखिल के एक्सीडेंट के बारे में बात करते हुए कहा कि करीब डेढ़-दो साल पहले एक अजीब से एक्सीडेंट में कांच से उसकी नस लगभग कट गई थी। उसके हाथ में सेंसेशन पूरी तरह खत्म हो गई थी।
हमें नहीं पता था कि वह ठीक हो पाएगा या नहीं, वह हम सबके लिए बहुत मुश्किल समय था। खासकर मेरे और अमला के लिए। हमें नहीं लगा कि हम इसे सबके साथ शेयर कर सकते हैं। लेकिन किसी तरह, फिजियोथेरेपी और बाकी चीजों की मदद से, उसे ठीक होने में छह महीने लग गए।
जैनब रवजी के पार्टनर के रूप में आने से सबकुछ बदल गया
एक्टर ने खुलकर बताया कि एक्सीडेंट के बाद कुछ बदल गया था। नागार्जुन ने कहा कि मुझे लगता है कि तबसे सब कुछ बदल गया, उसमें कुछ बदलाव आया। वह शांत हो गया, उसकी सोच भी वैसी ही हो गई।
ये सब पर्सनल बातें हैं जो मैं आपको बता रहा हूं क्योंकि अब इन्हें बताने का समय आ गया है। मुझे लगता है कि उस शांति और जैनब रवजी के रूप में पार्टनर मिलने के साथ ही उसका अच्छा समय शुरू हो गया।
उसने इसी सोच के साथ इस फिल्म की शूटिंग की। मुझे बहुत खुशी है कि वह अब इस स्टेज पर है। बिना किसी जल्दबाजी या बिना सोचे-समझे फैसले लिए। अगर वह इसी तरह शांति से सोचता रहा, तो अखिल, तुम्हारा भविष्य शानदार है।
अखिल के लिए तिरुमाला में की थी प्रार्थना
नागार्जुन ने यह भी बताया कि फिल्म रिलीज होने से पहले उन्होंने तिरुमाला में अखिल की सफलता के लिए प्रार्थना की थी। एक्टर ने भावुक होकर कहा कि जब भी मैं दर्शन के लिए तिरुमाला जाता हूं - चाहे 'अन्नमय्या' फिल्म से पहले हो या बाद में, तो भगवान से मेरी कोई खास मांग नहीं होती।
मेरे पास वह सब कुछ है, जिसकी मुझे जरूरत है। लेकिन इस बार मैंने भगवान से प्रार्थना की कि वे उसे एक हिट, एक ब्लॉकबस्टर फिल्म दें। मुझे बाद में पता चला कि भाग्यश्री ने भी अपने लिए यही प्रार्थना की थी। इसलिए मुझे वेंकटेश्वर स्वामी का शुक्रिया अदा करना चाहिए।
'लेनिन' को मुरली किशोर अब्बुरु ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इसे अन्नपूर्णा स्टूडियोज ने पेश किया है और मनम एंटरप्राइज़ेज़ LLP व सितारा एंटरटेनमेंट्स के बैनर तले अक्किनेनी नागार्जुन और सूर्यदेवरा नागा वामसी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
फिल्म में अखिल अक्किनेनी और भाग्यश्री बोर्से मुख्य भूमिकाओं में हैं। साथ ही रामकी, शिवाजी, सुनील, ब्रह्माजी और ईश्वरी राव भी हैं। फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन यह अखिल के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई। फिल्म की टीम के अनुसार, इसने दो दिनों में दुनिया भर में 37.2 करोड़ रुपए की कमाई की है।