श्रुति हासन ने चेन्नई में लिया नया घर, गृह प्रवेश की तस्वीरें आईं सामने; पूजा करती दिखीं अभिनेत्री
Shruti Haasan: श्रुति हासन के नए घर की तस्वीरें सामने आई हैं, जहां एक्ट्रेस गृह प्रवेश के दौरान पूजा करती नजर आ रही हैं। देखें तस्वीरें…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री श्रुति हासन ने चेन्नई में अपने होमटाउन के पास एक नया घर ले लिया है। एक्ट्रेस ने इस घर में पारंपरिक तौर पर गृह प्रवेश भी कर लिया है और इसकी झलक भी फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा की है। श्रुति हासन ने गृह प्रवेश की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
पूजा करती नजर आईं श्रुति हासन
सोशल मीडिया पर श्रुति हासन के गृह प्रवेश के दौरान की कई तस्वीरें वायरल हैं। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में श्रुति अपने नए घर में जमीन पर बैठकर पूजा करती हुई दिखीं। तस्वीरों में सेलिब्रेशन के लिए रखी मिठाइयां और उनके नए घर की चाबियां दिखाई दीं।
ये तस्वीरें उनके इंस्टाग्राम फैन पेजों पर शेयर की गईं। एक पैपराजी पेज ने भी श्रुति के नए घर की तस्वीरें शेयर कीं। कैप्शन में लिखा था, ‘श्रुति हासन जिंदगी के एक खूबसूरत नए अध्याय में कदम रख रही हैं। यह एक्टर-म्यूजिशियन चेन्नई में अपने नए घर में पारंपरिक गृह प्रवेश पूजा के साथ प्यार, आशीर्वाद और नई शुरुआत का जश्न मना रही हैं।’
View this post on Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रुति हासन आखिरी बार 2025 में लोकेश कनगराज की 'कूली' में नजर आई थीं। इस फिल्म में वो रजनीकांत के साथ दिखी थीं। हालांकि, फिल्म में उनका रोल ज्यादा बड़ा नहीं था।
वहीं इस साल श्रुति बुची बाबू सना की फिल्म 'पेद्दी' में राम चरण और जाह्नवी कपूर के साथ एक स्पेशल गाने में नजर आईं। उनकी आने वाली फिल्मों में 'आकाशमलो ओका तारा' और 'ट्रेन' शामिल हैं।