Salman Khan: काउबॉय हैट लुक में नजर आए सलमान खान, पेंडेंट ने खींचा फैंस का ध्यान; देखें वायरल वीडियो
Salman Khan Viral Video: सलमान खान अपने स्वैग की वजह से फैंस के बीच काफी मशहूर हैं। रविवार देर रात सोशल मीडिया पर उनका काउबॉय हैट लुक खूब वायरल हुआ। उनके फैंस को यह लुक काफी पसंद आया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जल्द ही सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ रिलीज होगी। इसी बीच उन्हें मुंबई के बांद्रा में एक डबिंग स्टूडियो के बाहर देखा गया। पैपराजी भाईजान की तस्वीरें और वीडियो लेने के लिए मौके पर नजर आए। एक वायरल वीडियो में सलमान खान काउबॉय हैट लुक में दिखाई दिए, जो उन पर खूब जंच रहा था।
हैट के अलावा पेंडेंट ने भी खींचा फैंस का ध्यान
वायरल वीडियो में सलमान ने यूनीक काउबॉय हैट पहनी थी साथ ही उनके गले में एक पेंडेंट भी था, उस पर तीन नग लगे थे। यह पेंडेंट उनके लुक को और भी खास बना रहा था। फैंस ने भी हार्ट और फायर इमोजी वायरल वीडियो के कमेंट सेक्शन में सलमान खान के लिए शेयर किए।
View this post on Instagram
फिल्म ‘मातृभूमि’ में आर्मी ऑफिसर बनेंगे सलमान खान
सलमान खान 'मातृभूमि' नाम की एक देशभक्ति से भरी फिल्म कर रहे हैं। इसमें वह एक आर्मी ऑफिसर का रोल निभाएंगे। फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह हैं। इस साल के अगस्त महीने में रिलीज होगी। 'मातृभूमि' के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया हैं।
सलमान खान 1974 से गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में रह रहे हैं लेकिन अब वह एक नया घर अपने परिवार के लिए बनवा रहे हैं। सलमान खान का नया घर बांद्रा के चिंबाई इलाके में बनेगा, जो उनके मौजूदा घर गैलेक्सी अपार्टमेंट्स से थोड़ी ही दूरी पर है। यह घर इस तरह से बनाया जा रहा है, जिससे परिवार को पूरी प्राइवेसी मिले और सलमान खान की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके।