फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Actor Rajasekharan Passes Away Actor Mammootty Pay Tribute

Actor Rajasekharan: मलयालम फिल्मों के अभिनेता राजशेखरन का निधन, एक्टर ममूटी ने दी श्रद्धांजलि

Sun, 12 Jul 2026 05:31 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 12 Jul 2026 05:31 PM IST
सार

Actor Rajasekharan Passes Away: मलयालम फिल्मों में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाने के लिए अभिनेता राजशेखरन मशहूर थे। इस वजह से उन्हें एस आई राजशेखरन कहा जाता था। इस चर्चित अभिनेता का निधन हो गया है। मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार ममूटी ने एक्टर राजशेखरन को श्रद्धांजलि दी है।

विज्ञापन
Actor Rajasekharan Passes Away Actor Mammootty Pay Tribute
मलयालम अभिनेता राजशेखरन का निधन - फोटो : फेसबुक@Mammootty

विस्तार

अभिनेता राजशेखरन मलयालम फिल्मों और टीवी शो का जाना-माना नाम थे। रविवार को इस अभिनेता के निधन की सूचना मिली। राजशेखरन का चिंगवनम स्थित उनके घर पर निधन हो गया। वह फिल्मों में पुलिस अफसर खासकर सब-इंस्पेक्टर के किरदारों के लिए सबसे ज्यादा पाॅपुलर थे। यही वजह है कि उन्हें एसबाई राजशेखरन के नाम से भी जाना जाता था। उनके निधन का कारण अभी पता नहीं चल सका है। 

विज्ञापन


ममूटी ने सोशल मीडिया पर अभिनेता को दी श्रद्धांजलि 
अभिनेता ममूटी ने राजशेखरन के निधन की खबर सुनी तो फेसबुक पर उनकी तस्वीर साझा करते हुए श्रद्धांजलि दी। फैंस ने भी इस पोस्ट पर रिएक्ट किया और राजशेखरन को याद किया। अभिनेता ममूटी ने लिखा, ‘अभिनेता एस.आई. राजशेखरन को श्रद्धांजलि।’
विज्ञापन


राजशेखरन ने 100 से ज्यादा फिल्मों में किया अभिनय 
अभिनेता राजशेखरन ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। उन्होंने ‘संदर्भम, राजाविंटे मकान, नायर साब, मुद्रा, सेतुरामा अय्यर सीबीआई, थप्पाना, नंबर 20 मद्रास मेल, परासला पचन पय्यन्नूर परामु और ओरु सेकंड क्लास यात्रा जैसी चर्चित फिल्मों में अभिनय किया था। वह अधिकतर निर्देशक जोशी की फिल्मों में नजर आते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed