फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   S. Janaki funeral and Last Rites updates pm narendra modi condolences on Veteran Singer death

S. Janaki Last Rites: राजकीय सम्मान से होगी एस जानकी की विदाई, पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि

Sun, 12 Jul 2026 03:40 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 12 Jul 2026 03:40 PM IST
सार

PM Narendra Modi Pay Tribute To Singer S. Janaki: दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कर्नाटक सीएम तक उन्हें श्रद्धांजलि दी। एस. जानकी की अंतिम विदाई भी राजकीय सम्मान से की जाएगी। उनके अंतिम दर्शन के दौरान संगीतमय श्रद्धांजलि भी कुछ प्रशंसकाें ने दी है। 

विज्ञापन
S. Janaki funeral and Last Rites updates pm narendra modi condolences on Veteran Singer death
राजकीय सम्मान से होगी एस.जानकी की अंतिम विदाई - फोटो : PTI

विस्तार

दक्षिण भारत की नाइटिंगेल कही जाने वाली दिग्गज गायिका सिंगर एस. जानकी का शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि दी है। साथ ही कर्नाटक सीएम ने राजकीय सम्मान से उनकी अंतिम विदाई की घोषणा की है। परिवार के सदस्यों ने भी एस. जानकी के निधन पर शोक प्रकट किया, उनके साथ अपने आत्मीय रिश्ते को बयां किया। 

विज्ञापन

गायिका एस. जानकी की पोती ने प्रकट किया अपना दुख 
जानी-मानी गायिका एस. जानकी की पोती अप्सरा व्यद्युला ने अपनी दादी के जाने पर दुख जताया। पीटीआई से बातचीत में वह कहती हैं, ‘यह पूरे देश के लिए दुख का दिन है। वह हमारे के लिए भगवान का तोहफा थीं। मैं शुक्रगुजार और खुशकिस्मत हूं कि वह मेरी दादी थीं।’ 

विज्ञापन

अंतिम दर्शन के लिए गायिका एस. जानकी का पार्थिव शरीर महाराजा ग्राउंड में रखा गया है। वहां पर कुछ नन्हे प्रशसंक दिवंगत गायिका को संगीतमय श्रद्धांजलि देते हुए देखे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


 
 

 

सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर लिखा, ‘मशहूर गायिका एस. जानकी अम्मा का निधन संगीत और संस्कृति की दुनिया के लिए एक अपूरणीय क्षति है। अलग-अलग भाषाओं में गाए उनके गाने कई पीढ़ियों के बीच लोकप्रिय रहे। उन्होंने विविधता के साथ हर भावना को अपनी आवाज दी। उनकी मधुर आवाज आने वाले वर्षों में भी सुनने वालों को मंत्रमुग्ध करती रहेगी। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, अनगिनत प्रशंसकों और पूरे संगीत जगत के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ओम शांति।’  
 



 

 

 

 

S. Janaki funeral and Last Rites updates pm narendra modi condolences on Veteran Singer death
दिवंगत गायिका एस. जानकी - फोटो : सोशल मीडिया

कर्नाटक सीएम ने की राजकीय सम्मान की घोषणा
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने रविवार को गायिका एस. जानकी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, ‘राज्य सरकार मैसूर में उनके अंतिम संस्कार के दौरान उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ विदाई देगी।’ 
भारतीय संगीत में इस दिग्गज गायिका के बेमिसाल योगदान को याद करते हुए, मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी विरासत को आने वाली पीढ़ियों के लिए संजोकर रखने की कोशिश की जाएगी। वह कहते हैं, ‘एस. जानकी भारत की सबसे मशहूर गायिकाओं में से एक थीं, जिन्होंने कई भाषाओं में 40,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए। उन्होंने अपना पहला गाना मैसूर में रिकॉर्ड किया था और उनका आखिरी गाना भी वहीं रिकॉर्ड हुआ था। हालांकि वह हैदराबाद में रह रही थीं, लेकिन उन्हें मैसूर से हमेशा लगाव रहा और वह अपने आखिरी दिन वहीं बिताना चाहती थीं। मैंने उनके परिवार के सदस्यों से बात की है और उन्होंने मैसूर में उनका अंतिम संस्कार करके उनकी इच्छा का सम्मान करने का फैसला किया है। हम उन्हें पूरा राजकीय सम्मान देंगे। उन्हें भारत के राष्ट्रपति से चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिले थे और देश भर से 33 बड़े पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हुए थे। हम भारतीय संगीत में उनके अहम योगदान का बहुत सम्मान करते हैं।’ 
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ‘आने वाले दिनों में मैं फिल्म इंडस्ट्री में अपने साथियों के साथ चर्चा करूंगा कि हम उनकी विरासत को कैसे संजोकर और सुरक्षित रख सकते हैं, ताकि उनका नाम और असाधारण योगदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहे।’

20 भाषाओं में गाए थे एस. जानकी ने मधुर गीत 
दिग्गज गायिका एस. जानकी को दक्षिण भारत की नाइटिंगेल के नाम से जाना जाता था। उन्हें प्रशंसक प्यार से जानकी अम्मा भी कहते थे। एस. जानकी ने अपने संगीत करियर की शुरुआत 20 वर्ष की उम्र से कर दी थी। उन्होंने लगभग 48 हजार से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए थे। 6 दशक के अपने संगीत करियर में उन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी के अलावा लगभग 20 भाषाओं में गाने गाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed