फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

S. Janaki: 'महान कलाकार विनम्र इंसान होते हैं', तृषा कृष्णन ने भावुक पोस्ट लिख कर दी एस. जानकी को श्रद्धांजलि

Sun, 12 Jul 2026 04:38 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 12 Jul 2026 04:38 PM IST
सार

Trisha Krishnan On S. Janaki: महान गायिका एस. जानकी के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई सेलेब्स ने श्रद्धांजलि दी है। इस कड़ी में अब नया नाम तृषा कृष्णन का जुड़ गया है।
 

विज्ञापन
Trisha Krishnan shares photos with s Janki gives tribute to her by nice post
एस. जानकी, तृषा कृष्णन - फोटो : इंस्टाग्राम@trishakrishnan
महान गायिका एस. जानकी का 11 जुलाई को निधन हो गया। वह 88 साल की थीं। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत साउथ के सेलेब्स ने श्रद्धांजलि दी है। इसी कड़ी में साउथ की बेहतरीन अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने भी उनके साथ तस्वीरें शेयर कीं और एक खूबसूरत पोस्ट लिखी।
Trisha Krishnan shares photos with s Janki gives tribute to her by nice post
एस. जानकी, तृषा कृष्णन - फोटो : इंस्टाग्राम@trishakrishnan
तृषा कृष्णन की पोस्ट में क्या है?
अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने इंस्टाग्राम पर एस. जानकी के साथ जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें देखा जा सकता है कि गायिका सोफे पर बैठी हैं। तृषा उनके पास नीचे बैठी हुई हैं। दूसरी तस्वीर में तृषा ने जानकी के गले में हाथ डाला है और प्यार से पोज दे रही हैं। तस्वीर में दोनों काफी खुश हैं।

S. Janki: पिछले साल चर्चा में क्यों आईं थीं एस. जानकी? 'लोका- चैप्टर 1' और कल्याणी प्रियदर्शन से है ये कनेक्शन

Trisha Krishnan shares photos with s Janki gives tribute to her by nice post
तृषा कृष्णन - फोटो : सोशल मीडिया
तृषा ने जानकी के लिए लिखा प्यारा नोट
तस्वीरें शेयर करते हुए तृषा कृष्णन ने लिखा 'अपनी सबसे खास फिल्मों में से एक में आपका नाम शामिल करना हमेशा मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा सम्मान रहेगा। आपको जानना और आपका प्यार पाना ऐसी चीज है, जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगी। आपके गले लगाने, आपकी दयालुता के लिए धन्यवाद। मुझे हमेशा यह याद दिलाने के लिए धन्यवाद कि सबसे महान कलाकार ही सबसे विनम्र इंसान होते हैं। आपकी आवाज हमेशा जिंदा रहेगी। शांति से आराम करें जानकी अम्मा। आपकी बहुत याद आएगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Trisha Krishnan shares photos with s Janki gives tribute to her by nice post
रजनीकांत, एस. जानकी, कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि
इससे पहले एस. जानकी के निधन पर साउथ के सितारों जैसे कमल हासन, रजनीकांत, चिरंजीवी, अनिरुद्ध रविचंदर और सिमरन ने उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।
विज्ञापन
Trisha Krishnan shares photos with s Janki gives tribute to her by nice post
दिग्गज गायिका एस. जानकी का निधन - फोटो : सोशल मीडिया
20 भाषाओं में गाए गाने
एस. जानकी की अंतिम विदाई राजकीय सम्मान से दी जाएगी।
अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए जानी जाने वाली एस. जानकी ने 48,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए। उन्होंने कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम, हिंदी, ओडिया, तुलु, उर्दू, पंजाबी और बंगाली समेत 20 भाषाओं में गाने गाए। उनका करियर 6 दशकों का रहा। उन्होंने फिल्मों, एल्बमों, टेलीविजन और रेडियो के लिए गाने गाए।

View this post on Instagram

A post shared by Trish (@trishakrishnan)


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed