फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Video: 'मां इंटी बंगारम' ने रचा इतिहास, सामंथा रुथ प्रभु ने जताई खुशी; कहा- यह बड़ी चीज की शुरुआत है

Sun, 12 Jul 2026 06:05 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 12 Jul 2026 06:05 PM IST
सार

Maa Inti Bangaaram Collection: सामंथा रुथ प्रभु अपनी नई फिल्म 'मां इंटी बंगारम' की सफलता को लेकर काफी खुश हैं। इस फिल्म ने ग्लोबली 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसे लेकर वह उत्साहित हैं।

विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu happy as her film Maa Inti Bangaaram enters Rs 100 cr club
मां इंटी बंगारम - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl
साउथ की बेहतरीन अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'मां इंटी बंगारम' 19 जून को रिलीज हुई। महिला प्रधान इस फिल्म ने साउथ में इतिहास रच दिया है। रिलीज के एक महीने से भी कम समय में इसने दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म की सफलता से सामंथा खुश हैं। 


सामंथा ने 'मां इंटी बंगारम' के 100 करोड़ रुपये कमाने पर खुशी का इजहार किया है। उन्होंने इस मौके पर इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर और अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक वीडियो शेयर किया है।
Samantha Ruth Prabhu happy as her film Maa Inti Bangaaram enters Rs 100 cr club
मां इंटी बंगारम - फोटो : X
वीडियो में क्या है?
वीडियो में देखा जा सकता है कि सामंथा के पति राज उनसे पूछते हैं कि क्या वह वीडियो में कुछ दिलचस्प देखना चाहती हैं? तो सामंथा हां में जवाब देती हैं। जब वह राज का दिया हुआ आईपैड अनलॉक करती हैं, तो फिल्म की ग्लोबल सफलता देखकर हैरान रह जाती हैं। वीडियो के आखिर में, मुस्कुराती हुई सामंथा कहती हैं, 'हमने 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया।'

S. Janaki: 'महान कलाकार विनम्र इंसान होते हैं', तृषा कृष्णन ने भावुक पोस्ट लिख कर दी एस. जानकी को श्रद्धांजलि

Samantha Ruth Prabhu happy as her film Maa Inti Bangaaram enters Rs 100 cr club
मां इंटी बंगारम - फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म को लेकर क्या सोचती थीं सामंथा?
वीडियो शेयर करते हुए सामंथा ने लिखा ''मां इंटी बंगारम' के रिलीज होने से पहले, मैं एक ही बात सोचती रहती थी कि क्या लोग फिल्म के बारे में बात भी कर रहे हैं? क्या जो चीजें हम रिलीज कर रहे हैं, वे लोगों तक पहुंच रही हैं? क्या उन्हें पता है कि यह फिल्म आ रही है? 
विज्ञापन
विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu happy as her film Maa Inti Bangaaram enters Rs 100 cr club
'मां इंटी बंगारम' - फोटो : सोशल मीडिया
हीरोइन वाली फिल्म क्यों देखेगा?
उन्होंने आगे लिखा 'मेरे एक दोस्त ने 'बी' सेंटर के एक एग्जिबिटर को फोन किया। उसे पता नहीं था कि मैं भी सुन रही हूं।' मेरे दोस्त ने पूछा, 'आप 'मां इंटी बंगारम' के बारे में क्या सोचते हैं? आपको क्या लगता है कि इसकी ओपनिंग कैसी होगी?' एग्जिबिटर ने बिना हिचकिचाए कहा, 'कोई हीरोइन वाली फिल्म क्यों देखेगा? अगर वह किसी बड़े हीरो की फिल्म में हो, तो ठीक है। लोग उसे ग्लैमर के लिए जानते हैं। मगर हीरोइन की लीड वाली फिल्म? कौन देखने आएगा? कोई नहीं।' 'मां इंटी बंगारम' के रिलीज होने से पहले लोगों की यही सोच थी।'
विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu happy as her film Maa Inti Bangaaram enters Rs 100 cr club
मां इंटी बंगारम - फोटो : सोशल मीडिया
बड़ी चीज की शुरुआत
सामंथा ने आगे लिखा, 'मुझे लगता है कि असली बदलाव तभी आता है जब कोई रिस्क लेने को तैयार हो। ज्यादातर समय, उन रिस्क का फायदा नहीं मिलता। कभी-कभी मिल भी जाता है। हमारे मामले में, ऐसा हुआ। मुझे उम्मीद है कि यह किसी बड़ी चीज की शुरुआत है।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed