{"_id":"6a5395cbde0907795e0bd7b0","slug":"dhamaal-4-box-office-collection-on-day-3-know-total-earning-of-ajay-devgn-film-2026-07-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dhamaal 4: क्या 'धमाल 4' को मिला रविवार का फायदा? तीन दिनों में 50 करोड़ पार हुई कमाई; जानें कुल कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dhamaal 4: क्या 'धमाल 4' को मिला रविवार का फायदा? तीन दिनों में 50 करोड़ पार हुई कमाई; जानें कुल कलेक्शन
Sun, 12 Jul 2026 06:55 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 12 Jul 2026 06:55 PM IST
सार
Dhamaal 4 Box Office Collection Day 3: 'धमाल 4' को तीसरे दिन रविवार की छुट्टी का फायदा मिलता दिख रहा है। बॉक्स ऑफिस पर इसने तीन दिनों में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। आइए जानते हैं इसने रविवार को कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
धमाल 4
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजय देवगन की अदाकारी वाली फिल्म ‘धमाल 4’ ने सिनेमाघरों में धमाल मचाया हुआ है। ओपनिंग डे पर इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया। दूसरे दिन इसे वीकएंड का फायदा मिला। आज तीसरे दिन भी इसने रविवार का फुल फायदा उठाया है। यह फिल्म ऐसे वक्त में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जब दूसरी फिल्मों को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है।
धमाल 4
- फोटो : एक्स
‘धमाल 4’ का रविवार का कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक ‘धमाल 4’ ने तीसरे दिन खबर लिखे जाने तक 19.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। देर रात इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। दूसरे दिन इसने 22.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। पहले दिन इसने 14 करोड़ रुपये से खाता खोला था। फिल्म का कुल कलेक्शन 56.45 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है।
पढ़ें फिल्म का रिव्यू: Dhamaal 4 Review: खजाने की तलाश में निकली फिल्म, लेकिन कमजोर VFX और फीकी कॉमेडी ने बिगाड़ा खेल; पढ़िए रिव्यू

फिल्म 'धमाल 4'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
फ्रेंचाइजी की फिल्मों ने कितना किया कलेक्शन?
आपको बता दें कि 'धमाल' फ्रेंचाइजी की सभी फिल्मों ने लगभग अच्छा कलेक्शन किया है। ऐसा लगता है कि 'धमाल 4' सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी। ‘धमाल’ ने कुल 45.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ‘डबल धमाल’ ने कुल 59.54 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं ‘टोटल धमाल’ ने कुल 155.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। देखना होगा कि क्या इन फिल्मों के कलेक्शन को ‘धमाल 4’ पीछे छोड़ पाती है या नहीं?

धमाल 4 मूवी रिव्यू
- फोटो : साभार-@imdb
आलिया और अक्षय की फिल्म का घटा कलेक्शन
सिनेमाघरों में फिल्म ‘धमाल 4’ के रिलीज होते ही ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ के दर्शक कम हो गए हैं। इन दोनों ही फिल्मों का कलेक्शन काफी कम हो गया है। रिलीज के दसवें दिन खबर लिखे जाने तक ‘अल्फा’ ने 1.63 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसका टोटल कलेक्शन 52.98 करोड़ रुपये हो गया है।
वहीं ‘वेलकम टू द जंगल’ ने 17वें दिन 1.45 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसका टोटल कलेक्शन 129.10 करोड़ रुपये हो गया है।

- फोटो : इंस्टाग्राम
क्या है कहानी?
‘धमाल 4’ में दिखाया गया है कि समुद्र में खजाने के सुराग हैं। समुद्र में समुद्री डाकू भी हैं। कुछ लोग खजाने की खोज में निकले हैं। इस पूरी सिचुएशन के साथ फिल्म में दर्शकों को कॉमेडी देखने को मिलती है। इसमें अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, अरशद वारसी, रवि किशन, ईशा गुप्ता, अंजलि आनंद जैसे कलाकार हैं।