फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आकांक्षा की चूड़ा सेरेमनी में पहुंची आलिया भट्ट, कलीरे बांधने में की मदद; वायरल वीडियो पर फैंस बरसा रहे प्यार

Sun, 12 Jul 2026 08:15 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 12 Jul 2026 08:15 PM IST
सार

Alia Bhatt Helps Akansha Ranjan: आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा की चूड़ा सेरेमनी में आलिया भट्ट शामिल हुईं। यहां उन्होंने आकांक्षा की मदद की। इसका वीडियो वायरल है। आलिया के अंदाज की फैंस तारीफ कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Alia Bhatt help Akansha Ranjan Kapoor tie kaleeras before wedding with Sharan Sharma
आलिया भट्ट, आकांक्षा - फोटो : अमर उजाला
आकांक्षा रंजन कपूर ने फिल्ममेकर शरण शर्मा से 11 जुलाई को शादी की। शादी से पहले आकांक्षा की चूड़ा सेरेमनी में उनकी दोस्त और अभिनेत्री आलिया भट्ट भी पहुंचीं। यहां दोनों की दोस्ती साफ दिखाई दी। आलिया ने अपनी दोस्त को कलीरे बांधने में मदद की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
Alia Bhatt help Akansha Ranjan Kapoor tie kaleeras before wedding with Sharan Sharma
आकांक्षा रंजन ने साझा की शादी की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@akansharanjan
वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि चूड़ा सेरेमनी में आलिया भट्ट अपनी दोस्त आकांक्षा को कलीरे बांधने में मदद कर रही हैं। आकांक्षा लाल साड़ी में हैं। वहीं आलिया भट्ट ग्रे साड़ी में हैं। उन्होंने सन ग्लास लगाया है। आकांक्षा ने अपने दोनों हाथ आगे की तरफ किए हैं। आलिया भट्ट उनके हाथ में कलीरे बांध रही हैं। फैंस को आलिया का यह अंदाज बहुत पसंद आ रहा है। 
Alia Bhatt help Akansha Ranjan Kapoor tie kaleeras before wedding with Sharan Sharma
आकांक्षा रंजन ने साझा की शादी की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@akansharanjan
फैंस को पसंद आया अंदाज
कई फैंस ने आकांक्षा के खास दिन पर उनके साथ खड़े रहने के लिए आलिया की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा 'आलिया भट्ट अच्छी लग रही हैं।' एक और यूजर ने लिखा 'आलिया राजकुमारी लग रही हैं।' एक और यूजर ने मजाक में कहा 'पता नहीं आलिया बांध पाएंगी या नहीं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt help Akansha Ranjan Kapoor tie kaleeras before wedding with Sharan Sharma
यूजर्स के कमेंट - फोटो : सोशल मीडिया
कब हुई शादी?
आपको बता दें कि आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा ने 11 जुलाई को मुंबई में अपने घर पर एक निजी समारोह में शादी की। शादी में परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए। उन्होंने डेटिंग शुरू करने के ठीक चार साल बाद शादी करने का फैसला किया। 
शादी के बाद, आकांक्षा और शरण ने इंस्टाग्राम पर समारोह की कई तस्वीरें शेयर कीं।
विज्ञापन
Alia Bhatt help Akansha Ranjan Kapoor tie kaleeras before wedding with Sharan Sharma
आकांक्षा रंजन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @akansharanjankapoor
आकांक्षा का काम
आकांक्षा ने पिछले कुछ वर्षों में फिल्मों और वेब प्रोजेक्ट्स में काम किया है। वह 'गिल्टी' और 'मोनिका, ओ माय डार्लिंग' जैसी फिल्मों का हिस्सा रही हैं। हाल ही में वह फिल्म 'इक्का' में नजर आईं। वह प्राइम वीडियो के 'ग्राम चिकित्सालय' के दूसरे सीजन में भी नजर आई।

शरण शर्मा का वर्कफ्रंट
शरण शर्मा ने जाह्नवी कपूर स्टारर 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा। बाद में उन्होंने 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का निर्देशन किया। इसमें जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव एक साथ स्क्रीन पर नजर आए।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed