{"_id":"6a53b1c9f96ca08e190be77b","slug":"alia-bhatt-movie-alpha-day-10-and-welcome-to-the-jungle-starring-akshay-kumar-sunday-box-office-collection-2026-07-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alpha: ‘अल्फा’ की कमाई में उतार-चढ़ाव, दसवें दिन क्या रहा हाल? जानें ‘वेलकम टू द जंगल’ का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Alpha: ‘अल्फा’ की कमाई में उतार-चढ़ाव, दसवें दिन क्या रहा हाल? जानें ‘वेलकम टू द जंगल’ का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sun, 12 Jul 2026 08:54 PM IST
सार
Box Office Collection: आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ और अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ अब भी सिनेमाघरों में मौजूद है। जानिए, रविवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की है।
विज्ञापन
1 of 4
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को बॉक्स ऑफिस पर 17 दिन हो चुके हैं। वहीं आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ भी दस दिन से थिएटर में मौजूद है। नई फिल्मों के आगे इन फिल्मों का कलेक्शन रविवार के दिन कितना रहा? क्या इनकी कमाई में इजाफा हो सका। पढ़िए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट।
2 of 4
अल्फा मूवी
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘अल्फा’ ने दसवें दिन कितना कमाया?
सैकनिल्क के मुताबिक शिव रवैल निर्देशित फिल्म ‘अल्फा’ ने दसवें दिन 2 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं शनिवार को यानी नौवें दिन इसने 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म की कुल कमाई अब तक 53.35 करोड़ रुपये है।
फिल्म के कलेक्शन में काफी उतार-चढ़ाव बीते दिनों देखे गए। इस फिल्म में आलिया के अलावा शरवरी वाघ और बॉबी देओल जैसे एक्टर्स भी नजर आए।
3 of 4
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
‘वेलकम टू द जंगल’ 17वें दिन भी दिखा रही दमखम
अहमद खान निर्देशित फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने भी रिलीज के 17वें दिन यानी रविवार को 1.73 करोड रुपये कमाए हैं। जबकि शनिवार को इसने 1.60 करोड़ रुपये कमाए थे। रविवार को इस फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ है।
फिल्म ने अब तक 129.38 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन भी कर लिया है। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल के अलावा कई चर्चित एक्टर्स भी नजर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फिल्म 'धमाल 4'
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
दोनों फिल्में ‘धमाल 4’ का नहीं कर सकीं मुकाबला
सैकनिल्क के मुताबिक ‘धमाल 4’ ने तीसरे दिन 19.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह इसका शुरुआती कलेक्शन है। फिल्म की कुल कमाई भी अब तक 56.45 करोड़ रुपये हो चुकी है। ऐसे में देखा जाए तो ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘अल्फा’ अजय देवगन की फिलम ‘धमाल 4’ की कमाई की बराबरी नहीं कर पाई है। रविवार को बॉक्स ऑफिस पर ‘धमाल 4’ का ही जादू चल पाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।