फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Huma Qureshi Remember Her Mother share photos while planting asks fans to plant tree

Huma Qureshi: हुमा कुरैशी की मां ने बताई मजबूत महिला की पहचान, पौधा लगाते हुए किया याद; फैंस से की ये खास अपील

Sun, 12 Jul 2026 05:35 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 12 Jul 2026 05:35 PM IST
सार

Huma Qureshi Remember Her Mother: अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने पौधा लगाते हुए अपनी मां और उनकी सीख को याद किया है। उन्होंने अपने फैंस से एख खास गुजारिश की है।

विज्ञापन
Huma Qureshi Remember Her Mother share photos while planting asks fans to plant tree
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम@iamhumaq

विस्तार

अभिनेत्री हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी फिल्म 'बेबी डू डाई डू' को लेकर चर्चा में हैं। तीन जुलाई को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा नहीं कर सकी। इस बीच हुमा कुरैशी ने सोशल मीडिया पर पौधा लगाते हुए अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं। उन्होंने इसके साथ एक शानदार कैप्शन लिखा है।
विज्ञापन

Huma Qureshi Remember Her Mother share photos while planting asks fans to plant tree
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम@iamhumaq
हुमा को मां ने क्या सिखाया?
हुमा कुरैशी ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें देखा जा सकता है कि वह पार्क जैसी एक जगह पर एक पौधा लगा रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा 'मैं जिन सबसे मजबूत महिलाओं को जानती हूं, उसमें मेरी मां भी शामिल हैं। उन्होंने मुझे सिखाया कि असली मजबूत महिला शांत, सब्र रखने वाली और हमेशा किसी को कुछ प्रदान करने की भावना रखने वाली होती है।'

S. Janaki: 'महान कलाकार विनम्र इंसान होते हैं', तृषा कृष्णन ने भावुक पोस्ट लिख कर दी एस. जानकी को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन

Huma Qureshi Remember Her Mother share photos while planting asks fans to plant tree
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम@iamhumaq
दिल के करीब है मुहिम
उन्होंने आगे लिखा 'इसलिए 'एक पेड़ मां के नाम' मुहिम मेरे दिल के बहुत करीब है। मां के नाम पर लगाया गया पेड़ सिर्फ मिट्टी में लगा एक पौधा नहीं होता, बल्कि यह एक ऐसा आभार है, जो मौसम दर मौसम बढ़ता रहता है। तब भी, जब 'थैंक यू' जैसे शब्द समय के साथ कहीं खो जाते हैं।'
विज्ञापन

Huma Qureshi Remember Her Mother share photos while planting asks fans to plant tree
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamhumaq
फैंस से की गुजारिश
उन्होंने अपने फैंस से गुजारिश करते हुए आगे लिखा 'इस मौसम में, अपनी मां के नाम पर एक पेड़ जरूर लगाएं। उसकी देखभाल करें और उसे बढ़ते हुए देखें, ठीक वैसे ही, जैसे उन्होंने आपको बड़ा होने में मदद की थी।'

Huma Qureshi Remember Her Mother share photos while planting asks fans to plant tree
फिल्म 'बेबी डू डाई डू' रिव्यू - फोटो : इंस्टाग्राम@iamhumaq
हुमा कुरैशी का वर्कफ्रंट
हुमा कुरैशी की आखिरी फिल्म 'बेबी डू डाई डू' के निर्देशक नचिकेत सामंत हैं। इसमें उनके साथ सिकंदर खेर और चंकी पांडे थे।
हुमा कुरैशी जल्द ही यश की फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आने वाली हैं। यह 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Huma Qureshi (@iamhumaq)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed