फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mandakini Bollywood Actress Share Manali Vacations Unseen Pictures On Social Media

Mandakini: अब कैसी दिखती हैं ‘राम तेरी गंगा मैली’ फेम मंदाकिनी? पहचान पाना होगा मुश्किल; देखें तस्वीरें

Sun, 12 Jul 2026 05:11 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 12 Jul 2026 05:11 PM IST
सार

Mandakini Unseen Pictures: 1985 में रिलीज हुई फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ की लीड एक्ट्रेस मंदाकिनी की खूबसूरती के चर्चे उस दौर में खूब हुए थे। अब यह एक्ट्रेस फिल्मों से दूर अलग तरह की जिंदगी गुजार रही हैं। हाल ही में मंदाकिनी ने मनाली वेकेशन की कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिन्हें देखकर फैंस हैरान रह गए। यहां देखें उनकी अनदेखी तस्वीरें।

विज्ञापन
Mandakini Bollywood Actress Share Manali Vacations Unseen Pictures On Social Media
अभिनेत्री मंदाकिनी की अनदेखी तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@Mandakini

विस्तार

मंदाकिनी बॉलीवुड फिल्मों की वो अदाकारा रही हैं, जो अपनी खूबसूरती और बोल्ड इमेज के कारण चर्चा में रहीं। फिर अचानक उन्होंने फिल्मों को अलविदा कह दिया। मंदाकिनी ने पूर्व बौद्ध भिक्षु डॉ. काग्युर टी. रिम्पोचे ठाकुर से शादी की और बौद्ध धर्म अपना लिया। इस कपल का एक बेटा और एक बेटी है। बौद्ध धर्म अपनाने और दलाई लामा की अनुयायी बनने के बाद मंदाकिनी ने तिब्बती योग की कक्षाएं चलाना शुरू किया। फिल्मी दुनिया की चका-चौंक से दूर वह पहाड़ों में सुकून की जिंदगी गुजार रही हैं। हाल ही में मनाली वेकेशन की तस्वीरें मंदाकिनी ने साझा की और एक खास कैप्शन भी लिखा है। 

विज्ञापन

पहाड़ी पहनावे में मंदाकिनी ने क्लिक करवाईं तस्वीरें 
मंदाकिनी ने जो तस्वीरें साझा की हैं, उनमें वह उम्रदराज लग रही हैं, लेकिन अब भी उनकी खूबसूरती पहले की तरह ही मंत्रमुग्ध करती है। वह इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखती हैं, ‘पहाड़ों में एक खास तरह की खुशी होती है। यहां चीड़ के पेड़ों की सरसराहट, ठंडी हवा का अहसास और कुदरत की सदाबहार खूबसूरती से मिलने वाली शांति होती है। मनाली में हर सुबह एक वरदान जैसी लगती है, हर घुमावदार रास्ता एक कहानी कहता है और हर पल मुझे ठहरकर बस जीने का अहसास कराता है।’ 

विज्ञापन

वह आगे कैप्शन में लिखती हैं, ‘कुछ सफर आपको सिर्फ खूबसूरत जगहों तक ही नहीं ले जाते हैं, वे आपको खुद से भी मिलाते हैं। हर नजारा मेरे दिल को शुक्रगुजारी के अहसास से भर देता है। पहाड़ों की ताजी हवा का हर झोंका सुकून देता है और हर पल एक ऐसी याद बन जाता है जिसे हमेशा संजोकर रखा जा सके।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Mandakini Bollywood Actress Share Manali Vacations Unseen Pictures On Social Media
अभिनेत्री मंदाकिनी की अनदेखी तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@mandakiniofficial

फैंस ने भी मंदाकिनी की तस्वीरों पर रिएक्शन दिया
कई फैंस ने मंदाकिनी की खूबसूरती की तारीफ की। कुछ ने उनके लिए हार्ट इमोजी कैप्शन में शेयर किए। किसी ने कहा, ‘आप आज भी ‘राम तेरी गंगा मैली’ की गंगा लग रही हैं।’ इसी तरह के कई कमेंट्स फैंस ने किए हैं। 
मंदाकिनी के करियर फ्रंट की बात करें तो उनकी आखिरी फिल्म गोविंदा स्टारर ‘जोरदार’ थी। इसके बाद वह फिल्मों में नजर नहीं आईं। 


View this post on Instagram

A post shared by Mandakini (@mandakiniofficial)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed