क्या गोविंदा से अलग होंगी सुनीता आहूजा? 'लॉकअप 2' से बाहर आकर किया खुलासा; कहा- 'कोई दूध का धुला नहीं होगा'
Sunita Ahuja On Relationship With Govinda: सुनीता आहूजा रियलिटी शो 'लॉकअप 2' से बाहर आ गई हैं। उन्होंने शो से बाहर आने के बाद गोविंदा के साथ अपने रिश्ते पर बात की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा रियलिटी शो 'लॉक अप- सच या सजा' से बाहर हो गई हैं। बीते दिन शनिवार को 'जजमेंट डे' एपिसोड में गोविंदा और उनकी बेटी टीना आहूजा उन्हें शो से बाहर ले जाने के लिए आए थे। शो के दौरान, सुनीता ने कई बार शादी में धोखा देने का जिक्र किया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गोविंदा के कई वर्षों तक कई अफेयर रहे हैं। इसके बावजूद, उन्होंने कहा कि वह कभी भी उन्हें छोड़कर नहीं जाएंगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि तमाम मुश्किलों के बावजूद शादी में उनका भरोसा और प्यार अटूट बना हुआ है।
'कोई दूध का धुला नहीं होगा'
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने 'लॉक अप 2' से निकलने के बाद 'द फ्री प्रेस जर्नल' से बातचीत में शादी में धोखे के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने भरोसे, माफी और एक एक्टर से शादी करने का क्या मतलब है, इस पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, 'भरोसा बहुत बड़ी चीज है। मुझे नहीं लगता कि फिल्म इंडस्ट्री का कोई भी हीरो दूध का धुला होगा। हमसे ज्यादा तो वो लोग हीरोइनों के साथ टाइम बिताते हैं। तो ये आपके प्यार पर निर्भर करता है कि आप कैसे लेते हो'।
कहा- 'एक्टर की पत्नी होना आसान नहीं'
सुनीता आहूजा ने आगे कहा, 'मैंने हमेशा कहा है कि एक एक्टर की पत्नी बनना...यानी आपको अपना दिल पत्थर का रखना पड़ता है। मैं जब 15 साल की थी, तब गोविंदा से प्यार किया था। आज 56 साल की हो गई हूं और आज भी उनसे उतना ही प्यार करती हूं। मैंने उसे इतने माफिया दी हैं। मैंने भी कभी कुछ बदतमीजी की होगी। वो हमेशा कहते हैं, 'ये मेरी बीवी नहीं है, बच्ची है।' प्यार अगर दिल से होता है, तो इंसान माफ करके निकल जाता है'।
कब हुई गोविंदा और सुनीता की शादी?
गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी की बात करें तो दोनों ने साल 1987 में शादी की थी। हालांकि, उन्होंने शादी की बात करीब दो साल तक छिपाकर रखी। साल 1989 में बेटी टीना के जन्म तक कपल ने शादी की बात की किसी को भनक तक नहीं लगने दी। बता दें कि गोविंदा और सुनीता आहूजा के बेटी टीना के अलावा एक बेटा यशवर्धन आहूजा भी है।