फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor Prithviraj Sukumaran Reveals why he avoids risky stunts Also opened up about 2023 stunt accident

जोखिम भरे स्टंट सीन क्यों नहीं करते पृथ्वीराज सुकुमारन? एक्टर ने बताई वजह; तीन साल पुराने हादसे को भी किया याद

Sun, 12 Jul 2026 02:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 12 Jul 2026 02:46 PM IST
सार

Prithviraj Sukumaran On Stunts: पृथ्वीराज सुकुमारन अपने एक्शन सीन खुद करने के लिए मशहूर हैं। मगर, अब वे हैरतअंगेज स्टंट करने के मामले में बेहद सावधानी बरतते हैं और इससे दूरी बनाकर रखते हैं। इसकी वजह साल 2023 का एक हादसा है। एक्टर ने हाल ही में इस बारे में बात की।

विज्ञापन
Actor Prithviraj Sukumaran Reveals why he avoids risky stunts Also opened up about 2023 stunt accident
पृथ्वीराज सुकुमारन - फोटो : इंस्टाग्राम @therealprithvi

विस्तार

अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन इन दिनों फिल्म 'आई, नोबडी' को लेकर सुर्खियों में हैं, जो 09 जुलाई को रिलीज हुई है। पृथ्वीराज ने हाल ही में एक्शन स्टंट को लेकर कहा कि साल 2023 में स्टंट के दौरान लगी चोट ने उन्हें फिल्म 'आई, नोबडी' में एक्शन सीन करने के उनके नजरिए को बदल दिया। उन्होंने बताया कि उस हादसे और सेट पर लगी एक और चोट ने उन्हें इसमें शामिल जोखिमों और जिम्मेदारियों की याद दिलाई।

विज्ञापन


'हादसे ने बदल दिया पूरा तरीका'
पृथ्वीराज सुकुमारन ने साल 2023 में हुए उस स्टंट हादसे के बारे में बात की है, जिसने एक्शन सीन करने के उनके तरीके को बदल दिया। एक्टर ने बताया कि उनके बाएं पैर में टाइटेनियम के तीन स्क्रू लगे हैं। एक्टर ने कहा कि इस चोट ने उन्हें एहसास कराया कि पल भर की एक दुर्घटना न सिर्फ उन पर, बल्कि पूरे फिल्म प्रोडक्शन पर असर डाल सकती है।

विज्ञापन

'बाएं घुटने में लगी थी गंभीर चोट'
अभिनेता ने अपनी क्राइम थ्रिलर 'आई, नोबडी' के प्रमोशन के दौरान हाल ही में 'द इंडियन एक्सप्रेस' से बात करते हुए कहा कि वे अपने एक्शन सीन खुद करने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन अब वे खतरनाक स्टंट करने को लेकर बहुत ज्यादा सावधान हो गए हैं। उस हादसे के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं साल 2023 में एक और फिल्म की शूटिंग कर रहा था। मेरी पहचान है कि मैं अपने एक्शन सीन खुद करता हूं। एक स्टंट सीन करते समय मेरा एक्सीडेंट हो गया और मेरे बाएं घुटने में काफी गंभीर चोट आई। मुझे तीन सर्जरी करवानी पड़ीं और अब मेरे बाएं पैर में टाइटेनियम के तीन स्क्रू लगे हैं'।

सालभर के लिए रोकनी पड़ी फिल्म की शूटिंग
अभिनेता ने आगे कहा कि हादसे का असर सिर्फ उनकी सेहत पर नहीं पड़ा, बल्कि फिल्म पर भी हुआ। उन्होंने कहा, 'उस फिल्म का काम एक साल के लिए रोकना पड़ा था। बहुत सारा पैसा बर्बाद हुआ और कई लोगों को एक साल तक इंतजार करना पड़ा, इसलिए अब यह जिम्मेदारी मेरे दिमाग में रहती है'।  पृथ्वीराज ने 'आई, नोबडी' की शूटिंग के दौरान हुए एक और हादसे को भी याद किया और कहा कि इससे एक्शन फिल्म बनाने में शामिल जोखिमों का पता चलता है। उनके मुताबिक, एक स्टंट करने वाले को गंभीर चोट लगी थी और उसकी गर्दन के पीछे 37 टांके लगाने पड़े थे।

विज्ञापन

'आई, नोबडी' पर भी हुआ हादसा
एक्टर ने कहा, 'सेट पर हमारे एक फाइटर को चोट लग गई और उनकी गर्दन के पीछे 37 टांके लगाने पड़े। ऐसी चीजें हो जाती हैं। इसीलिए मैं कह रहा हूं, सोचिए अगर वह शॉट मैं कर रहा होता और मेरे साथ ऐसा होता, तो मुझे छह महीने के लिए घर बैठना पड़ता'। इतनी गंभीर चोट के बावजूद पृथ्वीराज ने कहा कि उन्हें अभी भी एक्शन सीन की शूटिंग करना पसंद है। उन्होंने स्टंट कोऑर्डिनेटर यानिक बेन और उनकी टीम को असल लगने वाले एक्शन सीन डिजाइन करने का श्रेय दिया, जिसमें कलाकारों से काफी मेहनत करवाई गई और हर सीन को असली जैसा दिखाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed