{"_id":"6a528f7330b1260b5d04bc2b","slug":"tom-holland-and-christopher-nolan-took-tea-break-in-mumbai-before-the-odyssey-premier-2026-07-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Viral Video: 'द ओडिसी' के प्रीमियर से पहले टॉम हॉलैंड ने लिया ब्रेक, क्रिस्टोफर नोलन के साथ लिया चाय का आनंद","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Viral Video: 'द ओडिसी' के प्रीमियर से पहले टॉम हॉलैंड ने लिया ब्रेक, क्रिस्टोफर नोलन के साथ लिया चाय का आनंद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:16 AM IST
सार
Tom Holland Viral Video: भारत में 'द ओडिसी' के प्रीमियर के लिए जाने से पहले टॉम हॉलैंड, मैट डेमन और क्रिस्टोफर नोलन एक चाय के होटल में पहुंचे। यहां उन्होंने चाय पीकर लोगों को हैरान कर दिया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
द ओडिसी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता टॉम हॉलैंड की फिल्म 'द ओडिसी' जल्द ही भारत में रिलीज होने वाली है। इसके प्रीमियर के लिए अभिनेता टॉम हॉलैंड, मैट डेमन और निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन भारत आए हैं। ये सभी लोग फिल्म के प्रीमियर के लिए जा रहे थे। इससे पहले एक होटल में चाय के लिए रुके। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है।
2 of 5
द ओडिसी
- फोटो : सोशल मीडिया
वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि टॉम हॉलैंड, मैट डेमन और क्रिस्टोफर नोलन अपनी गाड़ी से उतरे और एक कॉफी हाउस में पहुंचे। होटल के कर्चारियों ने उन्हें चाय परोसी और इसके साथ बन भी दिया। दिग्गज अभिनेताओं ने निर्देशक के साथ चाय का आनंद लिया। उनके आस-पास उन्हें देखने वालों की भीड़ लग गई।
3 of 5
द ओडिसी
- फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स ने किए कमेंट
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है 'वो लोग कितने भाग्यशाली हैं। उसे देखो जो उनके पीछे बैठा है।' एक और यूजर ने लिखा 'मुझे तो यकीन ही नहीं हो रहा है।' एक और यूजर ने लिखा 'हे भगवान। वाव'
क्या है फिल्म की कहानी?
‘द ओडिसी’ क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म है, जो होमर की क्लासिक कहानी पर आधारित है। इसमें ओडीसियस की ट्रोजन वॉर के बाद घर लौटने की 10 साल लंबी यात्रा को दिखाया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
द ओडिसी
- फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी 'द ओडिसी'?
फिल्म में ऐनी हैथवे, टॉम हॉलैंड और मैट डेमन के अलावा जेंडाया, रॉबर्ट पैटिंसन, शार्लीज थेरॉन, लुपिता न्योंगो, इलियट पेज, मिया गोथ, जॉन लेगुइजामो और ट्रैविस स्कॉट भी नजर आएंगे। यह फिल्म 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।