फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shekhar Kapur Heartfelt Response to Hollywood actor Matt Damon wanting to work with him

'अब समय आ गया है कि मैं और मैट डेमन साथ मिलकर काम करें'; हॉलीवुड एक्टर की अधूरी ख्वाहिश पर बोले शेखर कपूर

Sat, 11 Jul 2026 04:28 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 11 Jul 2026 04:28 PM IST
सार

Shekhar Kapur: फिल्म 'द ओडिसी' के प्रीमियर के लिए मुंबई आए अभिनेता मैट डेमन ने भारतीय फिल्म निर्माता शेखर कपूर के साथ काम करने की अपनी ख्वाहिश पर बात की। इस पर शेखर कपूर ने रिएक्शन देते हुए क्या कहा? जानिए

विज्ञापन
Shekhar Kapur Heartfelt Response to Hollywood actor Matt Damon wanting to work with him
मैट डेमन-शेखर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ का दर्शकों के बीच बेसब्री से इंतजार है। भारतीय दर्शकों में भी इस फिल्म के लिए उत्साह है। इसी के चलते क्रिस्टोफर फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में मुंबई आए। बीते दिन फिल्म का मुंबई में प्रीमियर हुआ। इस दौरान क्रिस्टोफर नोलन, प्रोड्यूसर एमा थॉमस और एक्टर मैट डेमन व टॉम हॉलैंड मौजूद रहे। सभी ने मीडिया से बात की। इस दौरान मैट डेमन ने भारतीय फिल्ममेकर शेखर कपूर के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की। शेखर कपूर ने अब इस पर रिएक्शन दिया है। 

विज्ञापन


शेखर कपूर ने क्या कहा?
डैमन की बात सुनकर शेखर कपूर ने भी ऑस्कर विजेता इस एक्टर की उतनी ही तारीफ करते हुए जवाब दिया। डैमन ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि दुनिया में कोई ऐसा फिल्ममेकर होगा, जो मैट डैमन जैसे इमोशनल गहराई वाले एक्टर के साथ काम करने के लिए कुछ भी करने को तैयार न हो। 'गुड विल हंटिंग' फिल्म में रॉबिन विलियम्स के साथ उनका मशहूर सीन- 'इट्स नॉट योर फॉल्ट' भला कौन भूल सकता है'? शेखर कपूर ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा, 'मैंने इसे शायद 1000 से ज्यादा बार देखा होगा और हर बार मेरी आंखों में आंसू आ गए। घटनाएं अतीत, वर्तमान और भविष्य के बीच घूमती रहती हैं, जबकि समय हमारी कल्पना में बनता है। इसलिए अब समय आ गया है कि मैट और मैं साथ मिलकर काम करें'।

विज्ञापन

मैट डेमन ने क्या कहा?
बता दें कि फिल्म 'द ओडिसी' के मुंबई प्रीमियर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब मैट डेमन से पूछा गया कि अगर उन्हें किसी भारतीय फिल्मकार के साथ काम करने का मौका मिले, तो वह किसे चुनेंगे? तो उन्होंने बिना देर किए शेखर कपूर का नाम लिया। मैट डेमन ने कहा, 'करियर की शुरुआत में जिस फिल्मकार के साथ हर कोई काम करना चाहता था, उनमें शेखर कपूर सबसे ऊपर थे। मुझे याद है कि मैं उनकी फिल्म 'द फोर फेदर्स' नहीं कर पाया था। उसे लेकर बहुत निराश था, क्योंकि उस समय मैंने 'बॉर्न' फिल्म साइन कर ली थी। इसलिए शेखर कपूर हमेशा मेरी सूची में रहे हैं'।

 कब रिलीज होगी 'द ओडिसी'?
अमेरिकी फिल्म 'द ओडिसी' में मैट डेमन, इथाका के पौराणिक राजा ओडिसियस की भूमिका में हैं। यह फिल्म ट्रोजन युद्ध के बाद उनके घर लौटने की खतरनाक यात्रा को दिखाती है। इस फिल्म में ऐनी हैथवे, टॉम हॉलैंड, जेंडया, रॉबर्ट पैटिनसन और चार्लीज थेरॉन भी अहम भूमिकाओं में हैं। 'द ओडिसी' 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed