Exclusive: भारत के सिनेमा प्रेम पर बोलीं 'द ओडिसी' की निर्माता एमा थॉमस; कहा- 'हॉलीवुड यहां संभावना देख रहा'
Emma Thomas Exclusive Interview: फिल्म 'द ओडिसी' का प्रीमियर बीते दिन शुक्रवार को मुंबई में हुआ। यहां फिल्म की स्टारकास्ट, निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन और निर्माता एमा थॉमस मौजूद रहीं। एमा ने भारतीय बाजार में हॉलीवुड फिल्मों की संभावनाओं पर सकारात्मक रुख दिखाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म 'द ओडिसी' की निर्माता एमा थॉमस से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूछा गया कि क्या भारत वैश्विक सिनेमा के बॉक्स ऑफिस का सबसे बड़ा बाजार बन सकता है? इस पर उन्होंने कहा, 'हां, भारत साफ तौर पर ऐसा बाजार है, जिसे सिनेमा से प्यार है। यहां बॉलीवुड के साथ-साथ भारतीय सिनेमा की समृद्ध परंपरा है। मुझे खुशी है कि हॉलीवुड भी अब अपनी फिल्मों को यहां लाने की संभावनाएं देख रहा है'।
'फिल्मों को भारत तक लाना हमारे लिए बड़े सम्मान की बात'
एमा थॉमस ने आगे कहा, 'हॉलीवुड में काफी समय से यह चर्चा होती रही है कि लोग अब सिनेमाघरों में नहीं जा रहे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि भारत हमें दिखा रहा है कि असल में भविष्य थिएटर्स में ही है'। उन्होंने कहा, 'हमें खुशी है कि हॉलीवुड की फिल्में भारत में अच्छा कारोबार कर रही हैं। हम ऐसी फिल्में बनाना पसंद करते हैं, जो दुनिया भर के लोगों से जुड़ सकें। इसलिए अपनी फिल्मों को भारत तक लाना हमारे लिए बड़े सम्मान की बात है'।
कब रिलीज होगी 'द ओडिसी'
बता दें कि 'द ओडिसी' होमर के प्रसिद्ध महाकाव्य पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन क्रिस्टोफर नोलन ने किया है, जबकि इसमें मैट डैमन, टॉम हॉलैंड, ऐन हैथवे, जेंडाया, लुपिता न्योंगो, रॉबर्ट पैटिनसन और चार्लीज थेरॉन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को पूरी तरह IMAX कैमरों पर शूट किया गया है और यह 17 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।