{"_id":"6a522569a3af31b75909c260","slug":"kareena-kapoor-swims-in-a-white-bikini-in-the-sea-during-her-greece-vacation-2026-07-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सफेद बिकनी में तैरती नजर आईं करीना कपूर, ग्रीस से शेयर कीं तस्वीरें; परिवार के साथ बिता रहीं क्वालिटी टाइम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सफेद बिकनी में तैरती नजर आईं करीना कपूर, ग्रीस से शेयर कीं तस्वीरें; परिवार के साथ बिता रहीं क्वालिटी टाइम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 11 Jul 2026 04:43 PM IST
सार
Kareena Kapoor In Bikini: करीना कपूर ने आज सफेद बिकनी में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इससे पहले उन्होंने अपनी और अपने पति सैफ अली खान की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं।
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान के साथ छुट्टी पर हैं। वह परिवार के साथ ग्रीस में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। बीते दिनों उन्होंने पहले सैफ अली खान की और बाद में अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। आज उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी नई तस्वीरें शेयर कर हंगामा मचा दिया है।
2 of 5
करीना कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
करीना ने बिकनी में शेयर कीं तस्वीरें
करीना कपूर ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें देखा जा सकता है कि वह अपने परिवार के साथ एक याट पर हैं। दूसरी तस्वीर में वह सफेद बिकनी में हैं और पानी में उल्टा तैर रही हैं। इस तस्वीर पर उन्होंने लिखा है 'सिर्फ मैं और नीला सागर'। तीसरी तस्वीर में भी वह बिकनी में तैर रही हैं। इसी तरह चौथी तस्वीर में वह बिकिनी में तैर रही हैं।
करीना ने पहले भी शेयर की तस्वीरें
इससे पहले गुरुवार को करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। इसमें वह नो-मेकअप लुक में नजर आईं थीं। बिना मेकअप के भी करीना अपने स्वैग और चार्म से चर्चा में आ गईं थीं। तस्वीरों में करीना कपूर सिर पर स्कार्फ बांधे नजर आ रही थीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा था 'जैसा कि आप देख सकते हैं, मुझे यह बांधना बहुत पसंद आ रहा है'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करीना कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
नेटिजंस ने की तारीफ
बिना किसी मेकअप के तस्वीरें शेयर करने के लिए फैंस ने उनकी तारीफ की थी। एक यूजर ने लिखा था, 'यह हिम्मत सिर्फ बेबो के पास है और यह इस बात का भी संकेत है कि हीरो-हीरोइनों की स्किन भी बाकी आम इंसानों की तरह होती है'।
विज्ञापन
5 of 5
करीना और सैफ
- फोटो : इंस्टाग्राम
करीना ने शेयर कीं सैफ की तस्वीरें
इससे पहले करीना कपूर ने अपने पति और अभिनेता सैफ अली खान की भी तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में सैफ समुद्र की लहरों के बीच क्वालिटी टाइम बिताते नजर आए। वे चमकीले ऑरेंज कलर के स्विम शॉर्ट्स में नजर आए। करीना ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'गर्मियां अच्छी बीत रही हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।