फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan sells his apartment in Bandra West Mumbai In 3 Crore 50 Lakh

Salman Khan: सलमान खान ने बेचा मुंबई के बांद्रा वेस्ट का अपना अपार्टमेंट, करोड़ रुपये की हुई डील

Sat, 11 Jul 2026 04:50 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 11 Jul 2026 04:50 PM IST
सार

Salman Khan Sells Apartment in Bandra West Mumbai: जल्द ही सलमान खान की आगामी फिल्म 'मातृभूमि' रिलीज होगी। इसी बीच अभिनेता ने अपना मुंबई में एक अपार्टमेंट बेच दिया है। जानिए, कितने करोड़ में अपना अपार्टमेंट सलमान खान ने बेचा?

विज्ञापन
Salman Khan sells his apartment in Bandra West Mumbai In 3 Crore 50 Lakh
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सलमान खान अपने परिवार के साथ 1974 से गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में रह रहे हैं। लेकिन मुंबई के बांद्रा वेस्ट के इलाके में उनके पास 758 स्क्वेयर फीट का एक अपार्टमेंट भी था, जिसे हाल ही में उन्होंने बेच दिया है। इस अपार्टमेंट की डील करोड़ों रुपये में हुई है। 

विज्ञापन

इतने करोड़ रुपये में हुई अपार्टमेंट की डील फाइनल
सीआरई मैट्रिक्स रियल एस्टेट डेटा प्लेटफॉर्म को मिले प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक सलमान खान ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके में 3.50 करोड़ रुपये में एक अपार्टमेंट बेचा। अभिनेता ने यह अपार्टमेंट 2015 में 2.88 करोड़ रुपये में खरीदा था। सलमान खान का यह अपार्टमेंट बांद्रा वेस्ट में मौजूद एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग शिव अस्थान हाइट्स में है। रजिस्टर्ड डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक इस अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 758 स्क्वेयर फिट है। 

विज्ञापन

इस मामले पर सलमान खान या उनकी टीम की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। 

Salman Khan sells his apartment in Bandra West Mumbai In 3 Crore 50 Lakh
सलमान खान - फोटो : एक्स (ट्विटर)

नया घर भी बनवा रहे हैं सलमान खान 
सलमान खान 1974 से गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में रह रहे हैं लेकिन अब वह एक नया घर अपने परिवार के लिए बनवा रहे हैं। सलमान खान का नया घर बांद्रा के चिंबाई इलाके में बनेगा, जो उनके मौजूदा घर गैलेक्सी अपार्टमेंट्स से थोड़ी ही दूरी पर है। यह घर इस तरह से बनाया जा रहा है, जिससे परिवार को पूरी प्राइवेसी मिले और सलमान खान की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके।  

फिल्म ‘मातृभूमि’ में आर्मी ऑफिसर बनेंगे सलमान खान 
सलमान खान 'मातृभूमि' नाम की एक देशभक्ति से भरी फिल्म कर रहे हैं। इसमें वह एक आर्मी ऑफिसर का रोल निभाएंगे। फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह हैं। इस साल के अगस्त महीने में रिलीज होगी। 'मातृभूमि' के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed