The Odyssey: मैट डेमन ने की नोलन की तारीफ, शूटिंग के अनुभव को किया साझा; कहा- ‘हमेशा से ऐसा करना चाहता था’
Matt Damon: हॉलीवुड स्टार मैट डेमन शुक्रवार को फिल्म ‘द ओडिसी’ के इंडियन प्रीमियर के लिए मुंबई पहुंचे, जहां उनके साथ क्रिस्टोफर नोलन, टॉम हॉलैंड और प्रोड्यूसर एमा थॉमस भी मौजूद रहीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
द ओडिसी स्टार मैट डेमन ने हाल ही में डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया। साथ ही उन्होंने अपने किरदार को लेकर भी खुलकर बात की। इस किरदार को निभाने के अपने अनुभव को याद करते हुए मैट डेमन ने कहा कि यह उनके लिए बिल्कुल अलग और खास अनुभव था। उन्होंने क्रिस्टोफर नोलन के काम करने के तरीके की भी तारीफ की और बताया कि कैसे पूरी टीम ने मिलकर इस बड़े प्रोजेक्ट को पूरा किया।
क्रिस के साथ करना मेरे लिए खास रहा
मैट ने कहा, ‘यह एक बहुत ही दिलचस्प और कठिन किरदार है। लेकिन इसे इतने बड़े लेवल पर, इस तरह से, क्रिस (नोलन) के साथ करना मेरे लिए खास रहा। उनकी फिल्ममेकिंग का तरीका बहुत अलग है- सब कुछ असली होता है, कैमरे में ही शूट किया जाता है।
मुझे ऐसा लगा जैसे यह मेरे लिए डेविड लीन जैसी फिल्म करने का एक मौका था, और मैं हमेशा से ऐसा करना चाहता था। जब उन्होंने मुझे कॉल किया, उसी वक्त मुझे समझ आ गया था कि यह क्या होने वाला है।’
फिल्म बनाने में कितनी मेहनत लगी?
उन्होंने आगे बताया कि इस फिल्म को बनाने में कितनी मेहनत लगी। मैट डेमन ने कहा, ‘मुझे अंदाजा था कि यह कितना बड़ा प्रोजेक्ट होगा और इसमें हजारों लोगों की मेहनत लगेगी। लेकिन सबसे खास बात यह थी कि वहां मौजूद हर शख्स दिल से इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहता था। हर कोई वहां रहना चाहता था और कहीं नहीं।’
कब रिलीज होगी 'द ओडिसी'?
‘द ओडिसी’ क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म है, जो होमर की क्लासिक कहानी पर आधारित है। इसमें ओडीसियस की ट्रोजन वॉर के बाद घर लौटने की 10 साल लंबी यात्रा को दिखाया गया है।
ये भी पढ़ें- ‘वो ड्रीम सन जैसे हैं’, ‘द ओडिसी’ स्टार ऐनी हैथवे को बहुत पसंद हैं टॉम हॉलैंड, कहा- ‘मेरे बच्चे बड़े होकर…’
फिल्म में ऐनी हैथवे, टॉम हॉलैंड और मैट डेमन के अलावा जेंडाया, रॉबर्ट पैटिंसन, शार्लीज थेरॉन, लुपिता न्योंगो, इलियट पेज, मिया गोथ, जॉन लेगुइजामो और ट्रैविस स्कॉट भी नजर आएंगे। यह फिल्म 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।