फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sutluj Screened In Jammu And DGPC Says Film Will Continue To Be Screened In Gurdwaras

Satluj: जम्मू में दिखाई गई ‘सतलुज’, DGPC ने आगे भी गुरुद्वारों में फिल्म की स्क्रीनिंग की कही बात

Sat, 11 Jul 2026 12:42 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 11 Jul 2026 12:42 PM IST
सार

Satluj Movie Screening: फिल्म ‘सतलुज’ रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म को जी5 से हटाने के बाद इसका विवाद और बढ़ गया। अब कई जगह पर समुदाय फिल्म की स्क्रीनिंग करवा रहे हैं। 

विज्ञापन
Sutluj Screened In Jammu And DGPC Says Film Will Continue To Be Screened In Gurdwaras
सतलुज - फोटो : एक्स

विस्तार

फिल्म ‘सतलुज’ मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा की जिंदगी पर आधारित है, जिन्होंने 1980 और 1990 के दशक में पंजाब में कथित अवैध दाह संस्कार और फर्जी मुठभेड़ों का खुलासा किया था। फिल्म को ओटीटी से हटाए जाने के बाद कई समुदाय ने इसका विरोध जाहिर किया और कहा कि वो फिल्म की स्क्रीनिंग करवाएंगे। 

विज्ञापन

जम्मू के गुरुद्वारे में हुई स्क्रीनिंग
ऐसे में शुक्रवार शाम को जम्मू के नानक नगर में जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (DGPC) समुदाय ने गुरुद्वारे में फिल्म सतलुज की स्क्रीनिंग का आयोजन किया, जहां कई लोगों को ये फिल्म दिखाई गई। ताकि जसवंत सिंह खालड़ा की कहानी सब तक पहुंच सके। 

विज्ञापन


एएनआई से बातचीत में कोषाध्यक्ष सरदार जगपाल सिंह ने कहा, ‘भारी संख्या में लोगों ने इस फिल्म को देखने की इच्छा जताई। उन्होंने ये भी कहा कि आगे भी गुरुद्वारों में इस फिल्म की स्क्रीनिंग जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sutluj Screened In Jammu And DGPC Says Film Will Continue To Be Screened In Gurdwaras
सतलुज फिल्म रिव्यू - फोटो : X
क्या है ‘सतलुज’ विवाद?
हनी त्रेहान के निर्देशन में बनी ‘सतलुज’ का नाम पहले ‘पंजाब 95’ रखा गया था। यह फिल्म लंबे समय तक सेंसर प्रक्रिया में फंसी रही, क्योंकि CBFC ने इसमें कई कट्स की मांग की थी।

करीब तीन साल तक अटकी रहने के बाद मेकर्स ने फिल्म को बिना कट के सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज किया। हालांकि, रिलीज के सिर्फ 48 घंटे बाद ही फिल्म को हटा दिया गया।

ये भी पढ़ें- Ramayana Trailer: इस दिन रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने तारीख का किया एलान; एक्साइटेड हुए फैंस

सूचना और प्रसारण मंत्रालय के मुताबिक, फिल्म को जरूरी सर्टिफिकेशन पूरा किए बिना रिलीज किया गया था, जो नियमों के खिलाफ है। इसी वजह से प्लेटफॉर्म को इसे हटाने का निर्देश दिया गया। फिलहाल यह फिल्म भारत में कहीं भी उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed