फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Operation Safed Sagar Teaser Release Stars Siddharth Jimmy Shergill Mihir Ahuja Abhay Verma And Dia Mirza

'ऑपरेशन सफेद सागर' का टीजर रिलीज, कारगिल युद्ध के दौरान इंडियन एयरफोर्स के मुश्किल ऑपरेशन को दिखाएगी सीरीज

Sat, 11 Jul 2026 12:31 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sat, 11 Jul 2026 12:31 PM IST
सार

Operation Safed Sagar Teaser Release: इंडियन एयरफोर्स की कहानी दिखाती सीरीज ‘सफेद सागर’ का टीजर आज रिलीज हुआ है। जानिए टीजर में क्या है खास…

विज्ञापन
Operation Safed Sagar Teaser Release Stars Siddharth Jimmy Shergill Mihir Ahuja Abhay Verma And Dia Mirza
ऑपरेशन सफेद सागर टीजर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कारगिल युद्ध के बहादुर सैनिकों की कहानियों ने हमेशा दर्शकों का दिल जीता है। अब नेटफ्लिक्स 1999 के युद्ध से जुड़ी एक और अनकही कहानी 'ऑपरेशन सफेद सागर' लेकर आ रहा है। मेकर्स ने इस सीरीज का टीजर जारी किया है, जिसमें जिमी शेरगिल, सिद्धार्थ, मिहिर आहूजा और अभय वर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह टीजर दुनिया की सबसे ऊंचाई पर लड़ी गई हवाई लड़ाई की रोमांचक कहानी की एक झलक दिखाता है।

विज्ञापन

इंडियन एयर फोर्स के सबसे मुश्किल वॉरटाइम ऑपरेशन्स से प्रेरित है सीरीज
आज नेटफ्लिक्स ने अपने आने वाले मिलिट्री ड्रामा 'ऑपरेशन सफेद सागर' का टीजर जारी किया। यह सीरीज इंडियन एयर फोर्स के सबसे मुश्किल वॉरटाइम ऑपरेशन्स में से एक से प्रेरित है।

विज्ञापन


इसकी कहानी 1999 के कारगिल युद्ध के समय की है और यह 'गोल्डन एरोज स्क्वाड्रन' की अनकही कहानी बताती है, जिसने नामुमकिन हालात का सामना किया। टीजर में मिहिर आहूजा, अभय वर्मा और तारुक रैना भारत के सबसे युवा एयर फोर्स पायलटों के रोल में हैं, जो बिना डरे दुनिया की सबसे ऊंची जगहों पर होने वाली हवाई जंग लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। सिद्धार्थ और जिमी शेरगिल उन्हें लीड और गाइड कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


7 अगस्त को रिलीज होगी 'ऑपरेशन सफेद सागर'
'ऑपरेशन सफेद सागर' का निर्देशन ओनी सेन ने किया है। जबकि इसे बनाया अभिजीत सिंह परमार और कुशल श्रीवास्तव ने है। इस सीरीज में सिद्धार्थ, जिमी शेरगिल, अभय वर्मा, दीया मिर्जा, प्राजक्ता कोली, आदिल हुसैन, मिहिर आहूजा, तारुक रैना, अर्णव भसीन और अमृता बागची जैसे कलाकार हैं। मैचबॉक्स शॉट्स और फील गुड फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस की गई 'ऑपरेशन सफेद सागर' 7 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed