Exclusive: भारत की खूबसूरती पर फिदा हुए क्रिस्टोफर नोलन, बोले- 'हर तरफ कैमरा चलाने का मन करता है'
Christopher Nolan Exclusive Interview: हॉलीवुड निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन इन दिनों अपनी फिल्म 'द ओडिसी' के प्रमोशन के लिए मुंबई में हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमर उजाला ने उनसे भारत में काम करने के अनुभव और भारतीय IMAX दर्शकों को लेकर सवाल पूछा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिस्टोफर नोलन ने कहा, 'भारत में काम करने का मेरा अनुभव शानदार रहा। मुझे भारत में दो बार काम करने का मौका मिला है। एक बार जोधपुर में और एक बार मुंबई में। एक फिल्ममेकर के तौर पर जब आप यहां नई नजर से देखते हैं, तो हर तरफ ऐसी चीजें दिखती हैं, जिन्हें आप कैमरे में कैद करना चाहते हैं। जहां भी नजर जाती है, आपको फिल्मी दृश्य, अलग-अलग बनावट और कई दिलचस्प चीजें दिखाई देती हैं। यहां की स्थानीय क्रू के साथ काम करना भी बेहद सुखद अनुभव रहा। हमारे असिस्टेंट डायरेक्टर्स, कैमरा क्रू और पूरी टीम शानदार थी।'
IMAX कैमरों पर शूट 'द ओडिसी'
उन्होंने आगे कहा, 'हमने 'द ओडिसी' की पूरी फिल्म IMAX कैमरों पर शूट की है। इससे पहले हम ऐसा नहीं कर पाए थे, क्योंकि कैमरों की आवाज को कम करने का कोई तरीका नहीं था। इस बार पहली बार हमारे पास ऐसा 'ब्लिम्पिंग सिस्टम' था, जिसमें कैमरे को एक बॉक्स के अंदर रखा जा सकता था। इससे कैमरा इतना शांत हो गया कि हम कलाकारों के सबसे भावनात्मक और महत्वपूर्ण दृश्य भी शूट कर सके। इसलिए पूरी फिल्म IMAX में शूट करना संभव हो पाया।'
'दर्शकों को बेहतरीन सिनेमाई अनुभव देने की कोशिश'
भारतीय दर्शकों के बारे में नोलन ने कहा, 'हमारी कोशिश यही थी कि फिल्म को सबसे बेहतरीन तरीके से शूट किया जाए, ताकि दुनियाभर के दर्शकों के साथ-साथ भारत में भी जो लोग इसे इन विशाल IMAX स्क्रीन पर देखें, उन्हें सबसे बेहतरीन सिनेमाई अनुभव मिल सके।'
इन फिल्मों की शूटिंग भारत में कर चुके हैं नोलन
बता दें कि क्रिस्टोफर नोलन इससे पहले भारत में 'द डार्क नाइट राइजेज' और 'टेनेट' की शूटिंग कर चुके हैं। 'द डार्क नाइट राइजेज' के कुछ हिस्सों की शूटिंग जोधपुर में हुई थी, जबकि 'टेनेट' के अहम दृश्य मुंबई में फिल्माए गए थे।