‘मैट और टॉम में से कौन बेहतर?, 'द ओडिसी' के प्रमोशन के दौरान नोलन ने पूछा चौंकाने वाला सवाल; वीडियो हुआ वायरल
Christopher Nolan: शुक्रवार को हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' का मुंबई में ग्रैंड प्रीमियर हुआ, जिसमें खुद फिल्म के डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन के अलावा बाकी स्टार कास्ट भी नजर आईं। इस दौरान नोलन ने ऐसा सवाल पूछा जिसका वीडियो वायरल हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म 'द ओडिसी' का भारतीय दर्शक भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शुक्रवार को इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई में रखी गई। इस मौके पर अभिनेता टॉम हॉलैंड, डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन के अलावा फिल्म की बाकी स्टार कास्ट भी नजर आईं।
पहले भी मुंबई आ चुके हैं नोलन
नोलन ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, ‘यह मेरा भारत में पहला दौरा नहीं है, लेकिन यहां फिल्म लॉन्च करने का यह पहला मौका है। आप दुनिया के उन पहले दर्शकों में शामिल हैं जो इस फिल्म को देख रहे हैं।’
जब नोलन ने दर्शकों से पूछा कि उन्हें फिल्म कैसी लगी, तो उन्हें जोरदार तालियों और चीयर के साथ जवाब मिला।
मैट और टॉम में से कौन बेहतर है?
इसके बाद उन्होंने कुछ ऐसा कहा, जिसने सभी को चौंका दिया, बिल्कुल उनकी फिल्मों के ट्विस्ट की तरह। नोलन ने मजाक में पूछा, ‘एक छोटा सा सवाल- मैट और टॉम में से कौन बेहतर है?’ इस पर फैंस जोर-जोर से चिल्लाने लगे और दोनों एक्टर्स भी थोड़े शर्मिंदा नजर आए।
नोलन ने आगे कहा कि भारत आना उनके लिए हमेशा एक खास अनुभव जैसा होता है। उन्होंने कहा, ‘मुझे यहां दो बार शूटिंग करने का मौका मिला है- एक बार जोधपुर में और एक बार मुंबई में। हर बार यहां आना मेरे लिए बहुत खास होता है।
ये भी पढ़ें- क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को CBFC से मिला ‘A सर्टिफिकेट’, बिना बदलाव के पास हुई फिल्म; फैंस हुए एक्साइटेड
मैं कई वर्षों से चाहता था कि अपनी किसी फिल्म को यहां लॉन्च करूं और भारतीय दर्शकों के साथ इसे देखूं। यहां के दर्शक दुनिया के सबसे उत्साही और समझदार सिनेमा प्रेमियों में से हैं। यहां आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है।’
'द ओडिसी' में मैट डेमन, इथाका के पौराणिक राजा ओडिसियस की भूमिका में हैं। यह फिल्म ट्रोजन युद्ध के बाद उनके घर लौटने की खतरनाक यात्रा को दिखाती है। फिल्म में ऐनी हैथवे, टॉम हॉलैंड, जेंडया, रॉबर्ट पैटिनसन और चार्लीज थेरॉन भी अहम भूमिकाओं में हैं। 'द ओडिसी' 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।