फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   TV Actor Rohit Chandel Arrested On Charges Of Molesting And Harassing A Minor Girl

Rohit Chandel: टीवी एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार, नाबालिग से छेड़छाड़ और परेशान करने के गंभीर आरोप; जानें मामला

Sat, 11 Jul 2026 03:02 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 11 Jul 2026 03:02 PM IST
सार

Rohit Chandel Case: मशहूर टीवी अभिनेता रोहित चंदेल पर 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, पीछा करने और मारपीट का गंभीर आरोप लगा है। जानिए क्या है पूर मामला। 

विज्ञापन
TV Actor Rohit Chandel Arrested On Charges Of Molesting And Harassing A Minor Girl
रोहित चंदेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मशहूर टेलीविजन अभिनेता रोहित चंदेल कानूनी मुश्किलों में घिर गए हैं। अमर उजाला को मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक रोहित पर 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का पीछा करने, लगातार परेशान करने और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगे हैं। मुंबई पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला? 
पुलिस के अनुसार, आरोपी अभिनेता कथित तौर पर अपने मोबाइल नंबर और कई अन्य नंबरों से नाबालिग लड़की को बार-बार फोन कर उसे परेशान करता था। शिकायत के मुताबिक, 5 जुलाई को रोहित चंदेल ने लड़की को उसकी रिहायशी इमारत के पास रोका, उसका पीछा किया, उससे बहस की, गालियां दीं और मारपीट की।

विज्ञापन

POCSO अदालत में किया गया पेश
पीड़िता के परिवार की शिकायत के आधार पर पंत नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट के साथ-साथ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78 और धारा 115(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शुक्रवार को रोहित चंदेल को दहिसर स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया और बाद में उन्हें विशेष POCSO अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पीड़िता और आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते थे।

TV Actor Rohit Chandel Arrested On Charges Of Molesting And Harassing A Minor Girl
रोहित चंदेल - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित चंदेल का करियर
बता दें कि 29 वर्षीय रोहित चंदेल इन दिनों टीवी शो 'सैरब' में नजर आ रहे हैं। इससे पहले वे 'काशीबाई बाजीराव बल्लाल' में बाजीराव और 'पंड्या स्टोर' में धवल मकवाना का किरदार निभा चुके हैं।

ये भी पढ़ें- Ramayana Trailer: इस दिन रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने तारीख का किया एलान; एक्साइटेड हुए फैंस

आगे की जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल मुंबई पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन, कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच कर रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed