फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hema Malini paid a heartfelt tribute to late actor Dharmendra at her Diamond Jubilee celebration Video Viral

डायमंड जुबली सेलिब्रेशन में हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को दी श्रद्धांजलि; सुनाया डेब्यू फिल्म से जुड़ा किस्सा

Sat, 11 Jul 2026 03:06 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 11 Jul 2026 03:06 PM IST
सार

Hema Malini Diamond Jubilee Celebration: मुंबई में हाल ही में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के भारतीय सिनेमा में 60 साल पूरे होने का शानदार अंदाज में जश्न मनाया गया। इस दौरान कई दिग्गज सितारे शामिल हुए। हेमा मालिनी ने सेलिब्रेशन में अपने दिवंगत पति और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
Hema Malini paid a heartfelt tribute to late actor Dharmendra at her Diamond Jubilee celebration Video Viral
हेमा मालिनी - फोटो : इंस्टाग्राम-@dreamgirlhemamalini

विस्तार

हेमा मालिनी की छह दशकों की सिनेमाई यात्रा के जश्न का मौका खास रहा। इस दौरान पुरानी यादें ताजा करने का दौर गीत और संगीत के साथ चला। डायमंड जुबली सेलिब्रेशन में ड्रीम गर्ल के सिनेमाई सफर की रोमांचक झलक पेश की गई। इस दौरान हेमा मालिनी ने भी अपने करियर की शुरुआत का किस्सा साझा किया। आयोजन मुंबई के शनमुखानंद हॉल में हुआ। हेमा मालिनी ने बताया कि इस ऑडिटोरियम का उनके करियर से खास ताल्लुक रहा है। 

विज्ञापन

Hema Malini paid a heartfelt tribute to late actor Dharmendra at her Diamond Jubilee celebration Video Viral
हेमा मालिनी - फोटो : इंस्टाग्राम-@filmfare

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को दी श्रद्धांजलि
हेमा मालिनी के करियर का जश्न मनाने के लिए आयोजित 'डायमंड जुबली सेलिब्रेशन' में ड्रीम गर्ल ने दिवंगत पति व अभिनेता धर्मेंद्र को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ही-मैन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके बाद अपने करियर से जुड़े किस्से साझा किए। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)


विज्ञापन
विज्ञापन

हेमा मालिनी बोलीं- 'यहीं से मेरा सफर शुरू हुआ था'
हेमा मालिनी ने कहा, 'यह वही जगह है, जहां एक अभिनेत्री के तौर पर मेरा सफर शुरू हुआ था। जब मैं 'सपनों का सौदागर' की शूटिंग के लिए मुंबई आई थी, तो मैं यहीं रुकी थी। शूटिंग के लिए मैं रोज चेंबूर में राज कपूर के स्टूडियो जाती थी। बाद में, मुझे यहीं अपना पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। इतने वर्षों में मैंने इस मंच पर कई बार परफॉर्मेंस दी है। जिंदगी सचमुच एक पूरे चक्र की तरह घूमकर वहीं आ गई है। 60 साल बाद, मैं फिर से यहां हूं और इस शानदार सफर का जश्न मना रही हूं'। 

विज्ञापन

हेमा मालिनी ने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'कितना यादगार और बेहतरीन ढंग से आयोजित कार्यक्रम था। फिल्म इंडस्ट्री में मेरे सफर की डायमंड जुबली को इतनी धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया गया कि सच में यह अविश्वसनीय था और ऑडिटोरियम में मौजूद शानदार दर्शक मेरी फिल्मों के संगीत में पूरी तरह खोए हुए लग रहे थे और आखिर तक वहीं जमे रहे'। कार्यक्रम में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री किरेन रिजिजू मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री आशीष शेलार सम्मानित अतिथि के तौर पर शामिल हुए। हेमा मालिनी ने लिखा, 'किरेन रिजिजू और राज्य मंत्री आशीष शेलार जी ने मेरे योगदान के बारे में बात की और धरम जी को फिल्म इंडस्ट्री का असली लेजेंड बताकर उनकी तारीफ की'।


View this post on Instagram

A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed