फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana ranaut attack on Baba Ramdev on bedroom controversy tells why he become anti

बाबा रामदेव क्यों हुए कंगना के विरोधी? अभिनेत्री ने दिया जवाब; बेडरूम वाली टिप्पणी पर योग गुरु से पूछा ये सवाल

Thu, 27 Aug 2026 11:03 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 27 Aug 2026 11:03 AM IST
सार

Kangana Ranaut: हाल ही में जेन जी पर बयान देने पर कंगना की काफी आलोचना हुई। उनकी आलोचना करने वालों में योग गुरु रामदेव भी शामिल थे। इस मामले को लेकर कंगना ने रामदेव के खिलाफ बयानबाजी की है।
 

विज्ञापन
Kangana ranaut attack on Baba Ramdev on bedroom controversy tells why he become anti
कंगना रनौत, बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने योग गुरु बाबा रामदेव के उनके अतीत और जवानी पर की गई टिप्पणियों का जवाब देते हुए एक सवाल पूछा है। हाल ही में एक इंटरव्यू में, कंगना ने रामदेव के योग और आयुर्वेद से बिजनेस की ओर बढ़ने पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


रामदेव पर बरसीं कंगना
एक बातचीत में कंगना से पूछा गया कि सनातन विचारधारा में विश्वास रखने वाले रामदेव उनके विरोधी कैसे हो गए। इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि उनके बिजनेस के हितों ने उन्हें सनातन दर्शन के सिद्धांतों से दूर कर दिया है। 
विज्ञापन
  • कंगना ने कहा जब उनका स्वदेशी आंदोलन शुरू हुआ, तो सरकार ने भी उन्हें बहुत बढ़ावा दिया। 
  • मगर मुझे लगता है कि वह पूंजीवाद में बहुत आगे निकल गए हैं।
  • सनातन विचारधारा और पूंजीवाद के बीच इस बात को लेकर टकराव हो सकता है कि कोई लोगों से कितना फायदा उठाता है।
  • एक निश्चित बिंदु पर, सनातन विचारधारा पूंजीवाद से टकराने लगती है।

Kangana ranaut attack on Baba Ramdev on bedroom controversy tells why he become anti
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने की रामदेव की आलोचना
कंगना ने आगे कहा 'आयुर्वेद, जड़ी-बूटियों और योग के लिए मिले प्रोत्साहन के बाद, अब वह बनियान और अंडरवियर बेचने वाले बिजनेस में आ गए हैं। बिजनेसमैन बनने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन जो आप नहीं हैं, उसका दिखावा न करें।'

सलमान पर लगे कई बड़े आरोप, बीइंग ह्यूमन नोटिस मामले पर वकील का नया खुलासा; जानें क्या है पूरा मामला

विवाद के बाद आई टिप्पणी
उनकी ये टिप्पणियां दोनों के बीच चल रहे सार्वजनिक विवाद के बीच आई हैं, जो रामदेव द्वारा जेन जी के बारे में कंगना की विवादित टिप्पणियों की आलोचना करने के बाद शुरू हुआ था।

Kangana ranaut attack on Baba Ramdev on bedroom controversy tells why he become anti
बाबा रामदेव - फोटो : X
कंगना ने बाबा रामदेव को जवाब दिया
कंगना से उनके अतीत पर रामदेव की टिप्पणियों के बारे में पूछा गया। रामदेव ने युवा प्रदर्शनकारियों के बारे में कंगना की जनरेशन गटर वाली टिप्पणियों का जवाब देते हुए उनके बचपन, जवानी और अतीत पर सवाल उठाए थे। उन्होंने उनकी टिप्पणियों को खराब सोच की निशानी बताया था और कहा था कि उनकी राजनीतिक पार्टी को इस पर ध्यान देना चाहिए।

कंगना ने रामदेव से पूछा सवाल
टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर कंगना ने कहा 'क्या बाबा रामदेव मेरे बेडरूम में चमगादड़ की तरह लटके हुए थे? क्या उन्होंने मुझे मेरी जवानी में देखा था? उन्होंने क्या देखा?' मुझे समझ नहीं आता कि उन्होंने असल में क्या देखा। उन्हें बताना चाहिए कि उन्होंने क्या देखा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed