रक्षाबंधन 2026: आम्रपाली दुबे से काजल राघवानी तक, 'भोजपुरी बवाल' में राखी का त्योहार मनाते दिखे सेलेब्स
Sibling reunion In Bhojpuri Bawaal: 28 अगस्त को भाई-बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन है। रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में भी कई सेलेब्स ने इसे सेलिब्रेट किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेलिब्रिटी रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' खूब सुर्खियां बटोर रहा है। आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी, दिनेश लाल यादव निरहुआ, रानी चटर्जी और पवन सिंह जैसे सेलेब्स यहां नजर आ रहे हैं। हाल ही में शो का नया प्रोमो जारी हुआ है। इसमें सितारे राखी का त्योहार सेलिब्रेट करते दिख रहे हैं।
राखी मतलब क्या?
जियो हॉटस्टार रियलिटी के इंस्टाग्राम अकाउंट से 'भोजपुरी बवाल' का प्रोमो रिलीज किया गया है। इसमें आम्रपाली दुबे अपनी बहन को राखी बांध रही हैं। वहीं, खेसारी लाल यादव अपनी बहन से राखी बंधवा रहे हैं। काजल राघवानी ने भी अपने भाई की कलाई राखी से सजाई है।
प्रोमो के साथ कैप्शन लिखा है, 'राखी का मतलब-बहन-भाईयों का रीयूनियन'।
अपनी बहन के राखी बांधती हैं आम्रपाली दुबे
प्रोमो में आम्रपाली अपनी बहन की कलाई पर राखी बांधते हुए कहती हैं, 'हर जन्म में भगवान तुझे बहन के रूप में मुझे ही दें।' इस दौरान एक्ट्रेस काफी इमोशनल हो गईं।
रक्षाबंधन पर गांव जाना नहीं भूलते खेसारी लाल
खेसारी लाल यादव ने बताया कि वे कैसे राखी मनाते हैं? उन्होंने कहा, 'इस त्योहार पर हम कहीं भी रहते हैं तो यहां गांव में जरूर आ जाते हैं।' उनकी बहन राखी बांधती दिख रही हैं।
काजल राघवानी ने भाई को दिया आशीर्वाद
वहीं, काजल राघवानी ने भी यह त्योहार सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपने भाई को आशीर्वाद देते हुए कहा, 'भगवान तुझे बहुत सारी खुशियां दे'। बता दें कि 'भोजपुरी बवाल' हर दिन कलर्स पर रात साढ़े दस बजे आता है। वहीं, जियो हॉटस्टार पर यह शो रात नौ बजे स्ट्रीम होता है।