{"_id":"6aaa376dd95517ea79028714","slug":"jyotika-suriya-renew-wedding-after-20-years-in-christian-ceremony-2026-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ज्योतिका: 20 साल बाद फिर सूर्या की दुल्हन बनीं अभिनेत्री, क्या है कपल के इस खास समारोह की वजह?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
ज्योतिका: 20 साल बाद फिर सूर्या की दुल्हन बनीं अभिनेत्री, क्या है कपल के इस खास समारोह की वजह?
Wed, 16 Sep 2026 12:03 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:03 PM IST
सार
Jyotika Suriya Wedding: सूर्या और ज्योतिका एक बार फिर शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल की शादी को 20 साल पूरे हो गए हैं और इस खास मौके पर उन्होंने दोस्तों और परिवार के बीच वादे भी किए। आइए जानते हैं कि कपल ने एक-दूसरे से क्या वादे किए हैं?
विज्ञापन
सूर्या और ज्योतिका
- फोटो : instagram @jyotika
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ अभिनेता सूर्या और अभिनेत्री ज्योतिका ने अपनी शादी के 20 साल पूरे होने पर परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी फिर से शादी की। इस दौरान कपल ने शादी की कसमें भी दोहराईं। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर सूर्या के साथ मिलकर एक जॉइंट पोस्ट भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने भावुक कर देने वाला नोट लिखा।
विज्ञापन
बेटे के साथ ज्योतिका
- फोटो : instagram @jyotika
वीडियो में क्या देखने को मिला?
वीडियो में देखा गया कि सूर्या चर्च के अंदर नजर आते हैं, जबकि ज्योतिका व्हाइट ब्राइडल गाउन पहनकर पहुंचती हैं। अभिनेत्री को आते देख सूर्या भावुक हो जाते हैं और दोनों ने अपने परिवार और करीबियों की मौजूदगी में एक-दूसरे से कसमें दोहराईं।
एक कैंडिड मोमेंट में कार्थी भी सूर्या की मदद करते नजर आए। जब कपल चर्च से बाहर निकला, तो उनके दोस्तों ने दोनों पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं। कुछ तस्वीरों में सूर्या अपनी पत्नी को गले लगाते नजर आते हैं और फिर दोनों साथ में पोज भी देते हैं।

- फोटो : इंस्टाग्राम@jyotika
क्या थे ज्योतिका ने वचन?
अभिनेत्री ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'द सीक्वल- कसमें दोहराना और हमारे प्यार, नोक-झोंक भरे 20 वर्षों का जश्न। नहीं, यह किसी परफेक्ट शादी का जश्न नहीं है। यह हमारी कमियों, एक-दूसरे के लिए किए गए समझौतों, समझदारी, त्याग और निस्वार्थ प्यार का जश्न है। यह 'हम' का जश्न है। उन लोगों का जश्न, जो हम एक-दूसरे की वजह से बने हैं। कितनी अजीब बात है- जो सपना कभी हकीकत से बहुत दूर लगता था, वह अब एक ऐसी हकीकत बन चुका है, जिसके सपने मैं पूरी जिंदगी देखती रहूंगी।'
अभिनेत्री ने पोस्ट में आगे लिखा, 'मैं एक खुश इंसान बने रहने का वादा करती हूं, क्योंकि मैं जिंदगी का सिर्फ सकारात्मक पक्ष देखना चुनती हूं। मैं जिंदगी का जश्न मनाने का वादा करती हूं, क्योंकि जब आप जिससे प्यार करते हैं, वह खुद से भी ज्यादा आपका सम्मान करता है, तो जिंदगी खुद एक तोहफा बन जाती है। मैं कभी शिकायत न करने का वादा करती हूं, क्यों करूं? जब आसमान जैसी विशाल चीज को भी जमीन को छूने का अधिकार नहीं है। अपने आसपास देखिए, इस दुनिया में सब कुछ अधूरा है। यह हम पर निर्भर करता है कि हम उन कमियों को कैसे पूरा करते हैं।'
यहां देखें कपल की मैरिज सेरेमनी की अन्य तस्वीरें

ज्योतिका
- फोटो : इंस्टाग्राम@jyotika
बच्चों को लेकर ज्योतिका ने क्या लिखा?
अभिनेत्री ने आगे लिखा, 'मैं आभारी बने रहने का वादा करती हूं, क्योंकि हर सुबह मैं उस इंसान की बाहों में उठती हूं, जिससे मैं प्यार करती हूं और जो मेरी रक्षा करता है। मेरे खूबसूरत बच्चों के लिए, जिन्होंने मेरी जिंदगी को एक मायने दिया है और मुझे जीने की वजह दी है। मैं स्वस्थ रहने का वादा करती हूं, क्योंकि यही एकमात्र असली संपत्ति है, जिसे हम जीवन में बना सकते हैं। बड़े से बड़े ईंटों के घरों में भी हमेशा कुछ न कुछ कमियां, दीमक और मरम्मत की जरूरत होती है।'

क्या था ज्योतिका का आखिरी वचन?
ज्योतिका ने पोस्ट में लिखा, 'मैं एक अच्छी मां बनने का वादा करती हूं, सिर्फ इसलिए नहीं कि मैं खाना बनाती हूं, सफाई करती हूं या बच्चों की मदद करती हूं, बल्कि इसलिए कि मैं मुस्कुराती रहूं। मेरी वह मुस्कान मेरे बच्चों को उनके अप्पा-अम्मा की कहानी को फिर से जीने की इच्छा दे।'
उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए लिखा, 'मैं वादा करती हूं, मेरे सूर्या, कि मैं हमेशा वही अधूरी पत्नी बनी रहूंगी, जो लड़ती है और फिर सुलह कर लेती है, ताकि हर बार हम एक-दूसरे के और करीब आ सकें। मैं सबसे ज्यादा हमारी दोस्ती को संजोने का वादा करती हूं- क्योंकि एक ही इंसान में आपका बराबर का साथी, राजदार, गॉसिप पार्टनर और सबसे अच्छा दोस्त मिलना बहुत दुर्लभ है। और वह खास इंसान मेरा पति और मेरे बच्चों का पिता भी है। तो हमारे अगले 20 वर्षों के नाम- हमारे अधूरे लेकिन एक-दूसरे को पूरी तरह समझने वाले रिश्ते के नाम।'

कैसे हुई थी सूर्या और ज्योतिका की मुलाकात?
- सूर्या और ज्योतिका की मुलाकात साल 1999 में आई तमिल फिल्म 'पूवेल्लम केत्तुप्पर' के दौरान हुई थी।
- साथ काम करने के बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे।
- परिवार की मंजूरी और करियर में स्थिरता मिलने के बाद दोनों ने 11 सितंबर, 2006 को चेन्नई में शादी की।
- उनकी बेटी दिया का जन्म 2007 में हुआ, जबकि बेटे देव का जन्म 2010 में हुआ।
- जहां सूर्या लगातार फिल्मों में काम करते रहे, वहीं ज्योतिका ने इन वर्षों में फिल्मों में कभी काम किया और कभी ब्रेक लिया।