{"_id":"6aaa6ba489104184910b1963","slug":"bigg-boss-20-isha-rikhi-hint-what-went-wrong-her-marriage-with-rapper-badshah-kanika-mann-2026-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 20: बादशाह से शादी क्यों टूटी? ईशा रिखी ने सलमान के शो में किया बड़ा खुलासा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
बिग बॉस 20: बादशाह से शादी क्यों टूटी? ईशा रिखी ने सलमान के शो में किया बड़ा खुलासा
Wed, 16 Sep 2026 03:43 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Wed, 16 Sep 2026 03:43 PM IST
सार
Bigg Boss 20 Isha Rikhi: रैपर बादशाह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने शादी के पांच महीने बाद ही ईशा रिखी से अलग होने का ऐलान कर दिया। वहीं, अभिनेत्री फिलहाल 'बिग बॉस 20' में नजर आ रही हैं, जहां उन्होंने पहली बार अपने रिश्ते को लेकर बात की है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा।
विज्ञापन
ईशा रिखी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रैपर बादशाह और ईशा रिखी ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए यह जानकारी दी थी कि दोनों अलग हो रहे हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इसके पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया।
फिर ईशा 'बिग बॉस 20' में आ गईं और अब उन्होंने कनिका मान के साथ बात करते हुए हिंट दिया कि आखिर वह और बादशाह अलग क्यों हुए थे। पंजाबी अभिनेत्री की बातों से ऐसा लगा कि रैपर रिश्ता तो चाहते थे, लेकिन जिम्मेदारियां नहीं उठाना चाहते थे।

- फोटो : इंस्टाग्राम- @isharikhi
कनिका से क्या बोलीं ईशा?
ईशा 'बिग बॉस 20' के लेटेस्ट एपिसोड में कनिका से बात करते हुए नजर आईं। उन्होंने बताया कि वह रिश्तों को लेकर किस तरह सोचती हैं। ईशा ने कहा, 'अगर कोई आकर मुझसे कहे कि कनिका ऐसी है या वैसी है, तो मैं उस पर विश्वास नहीं करूंगी, जब तक कि मैं खुद अपनी आंखों से न देख लूं। मैं ऐसी ही हूं। रिश्ते में भी मेरा यही रवैया रहता है। अगर कोई आकर मुझसे कुछ कहेगा, तो मैं उससे कहूंगी कि या तो मुझे सबूत दो या फिर मेरे दिमाग के साथ खेलना बंद करो।'
ईशा ने इशारा किया कि रिश्ते के दौरान उन्हें कुछ चीजों पर शक था, लेकिन जब तक उन्होंने खुद कुछ नहीं देखा, तब तक उन्होंने उन बातों पर विश्वास नहीं किया। अभिनेत्री ने आगे कहा, 'जब रिश्ता खत्म होता है, तभी आपको एहसास होता है कि पूरे समय आपके साथ खेल खेला जा रहा था।'

ईशा रिखी, सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
कनिका ने ईशा से पूछा ये सवाल
जब कनिका ने ईशा से पूछा कि उन्होंने किस तरह की बेवफाई झेली है... फिजिकल, इमोशनल या सोशल। तो ईशा कुछ देर रुकीं और फिर बोलीं, 'सभी तरह की।' फिर उन्होंने कनिका को बेस्ट फ्रेंड का उदाहरण बनाकर स्थिति को समझाया।
ईशा ने कहा, 'बीच में लटके रहना बहुत टॉक्सिक होता है। यह ऐसा है जैसे मैं तुम्हें यकीन दिलाऊं कि तुम मेरी बेस्ट फ्रेंड हो। मैं तुम्हारे साथ बेस्ट फ्रेंड जैसा बर्ताव करूं। तुम्हें बेस्ट फ्रेंड की तरह हर जगह ले जाऊं, लेकिन फिर तुम्हें पता चले कि तुम असल में कभी मेरी बेस्ट फ्रेंड थी ही नहीं।'
ईशा ने आगे कहा कि उन्हें अपने पार्टनर के सोशल सर्कल के सभी लोगों से नहीं, बल्कि सिर्फ कुछ खास लोगों से ही मिलवाया गया था। अभिनेत्री ने कहा, 'खास बात यह है कि मैं यह सब एक खास दायरे में, अकेले में कर रही हूं दुनिया के सामने नहीं। मैं आपको बस कुछ ही लोगों से अपने सबसे अच्छे दोस्त के तौर पर मिलवा रही हूं।'

बादशाह और ईशा रिखी
- फोटो : इंस्टाग्राम-@poonamrikhi6
जब कनिका ने पूछा, 'लेकिन आप ऐसा क्यों करेंगी?', तो ईशा ने जवाब दिया, 'क्योंकि मेरे कई और भी सबसे अच्छे दोस्त हैं।' कनिका ने आगे पूछा, 'तो क्या सच में बहुत सारे सबसे अच्छे दोस्त थे?', तो ईशा ने कहा, 'हां, लेकिन वे सब ऐसे लोग थे जिनके साथ एक-दो दिन साथ समय बिताने के लिए किया जा सकता था, पर सच तो यह था कि आपको कभी सच में कोई सबसे अच्छा दोस्त नहीं चाहिए था, आप बस खेल खेल रहे थे।'
कनिका ने आगे सवाल किया, 'लेकिन क्यों।' ईशा ने जवाब दिया, 'सुविधा के लिए, क्योंकि आप इतने अच्छे हैं कि मैं आपको अपनी जिंदगी में चाहती हूं, क्योंकि ये चीजें मुझे कहीं और नहीं मिलेंगी।'फिर कनिका ने पूछा, 'लेकिन, जिम्मेदारी नहीं लेंगे?' ईशा ने सहमति जताते हुए कहा, 'हां। तो ऐसा था कि आप साथ रहना तो चाहते थे, लेकिन अपनी आजादी भी चाहते थे। चाहते थे कि मैं सिर्फ कुछ खास लोगों से ही मिलूं। लेकिन उस दायरे के बाहर, मुझे पता चला कि कनिका कभी मेरी सबसे अच्छी दोस्त थी ही नहीं। वह बस मुझे एक बिल्कुल अलग तस्वीर दिखा रही थी। सिर्फ कनिका ही नहीं, बल्कि कनिका के आस-पास के लोग भी मुझे वही तस्वीर दिखा रहे थे, जो असल में कभी थी ही नहीं। तस्वीर तो कुछ और ही थी।'