फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tamil Nadu Chief Minister And Actor Joseph Vijay Film Jana Nayagan Movie certified from CBFC

विजय की फिल्म 'जन नायकन' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी; नए पोस्टर में रौबदार अंदाज में नजर आए थलापति

Sat, 11 Jul 2026 05:39 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 11 Jul 2026 05:39 PM IST
सार

Jana Nayagan Gets Certified: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय की फिल्म 'जन नायकन' को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेशन मिल गया है। जल्द इसे रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
Tamil Nadu Chief Minister And Actor Joseph Vijay Film Jana Nayagan Movie certified from CBFC
विजय - फोटो : इंस्टाग्राम-@

विस्तार

फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। यह जानकारी खुद विजय ने साझा की है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय की यह फिल्म इस साल की शुरुआत में रिलीज होनी थी, मगर सेंसर बोर्ड में अटके होने की वजह से ऐसा नहीं हो सका। मगर, अब इसकी रिलीज पर मुहर लग गई है।

विज्ञापन

'जन नायकन' को मिला ए सर्टिफिकेट
थलापति विजय ने आज शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने फिल्म का एक पोस्टर साझा किया है, जिसमें विजय का नया लुक देखा जा रहा है। अंदाज काफी रौबदार है। पोस्टर पर बैकग्राउंड में बड़ा सा 'A' लिखा है। साथ ही लिखा है, 'सर्टिफाइड' और 'कमिंग सून'। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म को सेंसर बोर्ड से 'ए' सर्टिफिकेट मिला है। जल्द ही इसे रिलीज किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म कब होगी रिलीज?
फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। दरअसल, कनाडा के एक डिस्ट्रीब्यूटर ने इस बात का इशारा दिया है कि यह फिल्म आखिरकार 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। कनाडा के डिस्ट्रीब्यूटर योर्क सिनेमाज ने बीते दिनों एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, ‘आखिरकार, हमारे अपने थलापति विजय ‘जन नायकन’ के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। कनाडा में यॉर्क सिनेमाज द्वारा रिलीज। 24 जुलाई से सिनेमाघरों में धूम मचेगी। एक शानदार थिएटर अनुभव के लिए तैयार हो जाइए। टिकटों के लिए जुड़े रहिए।’ हालांकि फिल्म के मेकर्स ने अभी तक रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed