{"_id":"6a5232d028a136e3110fabca","slug":"dhamaal-4-movie-day-2-ajay-devgn-to-riteish-deshmukh-saturday-box-office-collection-2026-07-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dhamaal 4: दूसरे दिन क्या ‘धमाल 4’ की कमाई में हुआ इजाफा? जानें अजय की फिल्म ने शनिवार को किया कितना कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dhamaal 4: दूसरे दिन क्या ‘धमाल 4’ की कमाई में हुआ इजाफा? जानें अजय की फिल्म ने शनिवार को किया कितना कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sat, 11 Jul 2026 05:42 PM IST
सार
Dhamaal 4 Day 2 Box office Collection: अजय देवगन स्टारर काॅमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ ने ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत की थी। क्या शनिवार को यानी रिलीज के दूसरे दिन इसके कलेक्शन में इजाफा हुआ? यहां जानिए, फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
विज्ञापन
1 of 5
'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इंद्र कुमार निर्देशित और अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ एक वक्त में सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जब मौजूद फिल्मों को अच्छा रेस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। ऐसे में इस कॉमेडी फिल्म को देखने के लिए पहले दिन दर्शक बड़ी संख्या में थिएटर पहुंचे। लेकिन क्या यही हाल दूसरे दिन भी रहा? जानिए, दूसरे दिन फिल्म ‘धमाल 4’ ने कितनी कमाई की।
2 of 5
'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : साभार-@imdb
‘धमाल 4’ ने दूसरे दिन कितना कमाया?
सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ‘धमाल 4’ ने दूसरे दिन 8.39 करोड़ रुपये कमाए, यह इसका शुरुआती कलेक्शन है। जबकि पहले दिन इस फिल्म ने 14 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 22.39 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म को लेकर फैंस में क्रेज देखा जा रहा है।
‘धमाल 4’ के सामने अपनी ही फ्रैंचाइजी फिल्मों से आगे निकलने की चुनौती
फिल्म ‘धमाल 4’ के सामने एक बड़ी चुनौती यह है कि इसे अपनी फ्रैंचाइजी फिल्मों से बेहतर कलेक्शन करना है। बता दें कि फिल्म ‘धमाल’ ने 45.60 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया था। वहीं ‘डबल धमाल’ ने कुल 59.54 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं ‘टोटल धमाल’ ने 155.67 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया था। देखना होगा कि इन फिल्मों के कलेक्शन को ‘धमाल 4’ कब तक पार कर पाती है।
‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ हुई पस्त
फिल्म ‘धमाल 4’ के आते ही फिल्म ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई में गिरावट नजर आ रही है। इन दोनों ही फिल्मों का कलेक्शन लाखों में सिमट गया है। रिलीज के नौंव दिन ‘अल्फा’ ने 92 लाख रुपये कमाए हैं। जबकि आठवें दिन इसने 1.65 करोड़ रुपये कमाए थे।
वहीं ‘वेलकम टू द जंगल’ ने 16वें दिन 69 लाख रुपये कमाए हैं। जबकि 15वें दिन 1 करोड़ रुपये इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बटोरे थे।
विज्ञापन
5 of 5
'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : साभार-@imdb
‘धमाल 4’ की क्या है कहानी?
फिल्म की कहानी में समुद्री डाकू हैं, एक खजाने के सुराग हैं और कुछ लोग इसकी खोज में निकले हैं। इस पूरी सिचुएशन के साथ फिल्म में कॉमेडी दर्शकों को देखने को मिलती है। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, अरशद वारसी, रवि किशन, ईशा गुप्ता, अंजलि आनंद जैसे एक्टर्स के अलावा एक बड़ी स्टार कास्ट मौजूद है। फिल्म में वीएफएक्स का भी जमकर इस्तेमाल किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।