भारत के बाद क्या विदेशों में भी बैन दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज'? निर्देशक हनी त्रेहान ने कही ये बात
Satluj Movie Controversy: डिजिटल प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई फिल्म 'सतलुज' को रिलीज के तीसरे दिन ही भारत में बैन कर दिया गया था। अब खबर है कि यह इंटरनेशनल दर्शकों के लिए भी उपलब्ध नहीं है। फिल्म को रिमूव कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिलजीत दोसांझ अभिनीत फिल्म 'सतलुज' को 03 जुलाई 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज किया गया था। मगर, 48 घंटों के अंदर फिल्म को हटा लिया गया और भारत में बैन हो गई। अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म को अब जी5 की इंटरनेशनल लाइब्रेरी से भी रिमूव कर दिया गया है।
निर्देशक हनी त्रेहान ने की पुष्टि?
भारत में हटाए जाने के कुछ ही दिनों बाद दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को ZEE5 की इंटरनेशनल लाइब्रेरी से भी हटा दिया गया है। इस नए कदम से फिल्म के सर्टिफिकेशन और रिलीज को लेकर चल रहा विवाद और गहरा गया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, एक इंटरव्यू में हनी त्रेहान ने बस 'हां' कहकर इस बात की पुष्टि की है कि फिल्म को ZEE5 इंटरनेशनल से पूरी तरह हटा दिया गया है। असल में, यह फिल्म साल 2022 में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) को सबमिट की गई थी, लेकिन अब तक इसे क्लीयरेंस सर्टिफिकेट नहीं मिला है।
IMDb यूजर रेटिंग भी हटाई गई
ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 से अचानक हटाए जाने के बाद से 'सतलुज' को लगातार मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से हटने के कुछ ही दिनों बाद, इसकी IMDb यूजर रेटिंग भी हटा दी गई, जिससे इस फिल्म से जुड़ा विवाद और बढ़ गया। इस फिल्म का नाम पहले 'पंजाब '95' था। मेकर्स ने पहले आरोप लगाया था कि CBFC ने फिल्म में 127 कट लगाने को कहा था। 'सतलुज' का प्रीमियर 2023 में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होना था, लेकिन भारतीय अधिकारियों की आपत्तियों के बाद इसकी स्क्रीनिंग रद्द कर दी गई। शुक्रवार, 3 जुलाई को यह फिल्म बिना किसी प्रमोशन के ZEE5 पर रिलीज की गई। फिल्म की काफी तारीफ हुई। तीसरे ही दिन अचानक इसे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया।
जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर बनी है फिल्म
फिल्म ‘सतलुज’ मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा की जिंदगी पर आधारित है, जिन्होंने 1980 और 1990 के दशक में पंजाब में कथित अवैध दाह संस्कार और फर्जी मुठभेड़ों का खुलासा किया था।