फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Actor Pawan Kalyan And Andhra Pradesh Deputy Chief Minister Underwent Surgery On His Right Shoulder

Pawan Kalyan: क्यों हुई अभिनेता और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण की सर्जरी? जानें कैसी है अब तबीयत

Sat, 11 Jul 2026 06:10 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 11 Jul 2026 06:10 PM IST
सार

Actor Pawan Kalyan Underwent Surgery: साउथ फिल्मों के चर्चित अभिनेता और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण की शनिवार को मुंबई के एक अस्पताल में दाहिने हाथ की सर्जरी हुई। यह सर्जरी उन्हें क्यों करवानी पड़ी? और अब कैसी ही पवन कल्याण की तबीयत? 

विज्ञापन
Actor Pawan Kalyan And Andhra Pradesh Deputy Chief Minister Underwent Surgery On His Right Shoulder
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अभिनेता पवन कल्याण की टीम द्वारा मीडिया को साझा की गई जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह यानी 11 जुलाई, 2026 को मुंबई के एक अस्पताल में उनके दाहिने कंधे की सर्जरी की गई है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने पवन कल्याण के जल्द ठीक होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। 

विज्ञापन

क्यों की गई पवन कल्याण के दाहिने हाथ की सर्जरी?
पवन कल्याण को 2016 में कंधे में चोट लगी थी। इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी लेकिन इसके बावजूद वह कई इवेंट्स में शामिल होते रहे। साथ ही अपनी राजनीति यात्राओं और चुनाव प्रचार के दौरान वह पार्टी कार्यकर्ता, फैंस से मिलते थे। जहां पर लोग उनका हाथ पकड़ते थे। इस दौरान उनके हाथ पर जोर पड़ता और उनको दर्द होता है। बाद में यह दर्द बढ़ता ही गया।  

विज्ञापन

आखिर में डॉक्टर्स ने सर्जरी करने को कहा। लेकिन दोनों कंधों की सर्जरी एक साथ न करने की सलाह दी। ऐसे में आज उनकी दाहिने कंधे की सर्जरी हुई। यह सर्जरी तीन घंटे तक चली। पवन कल्याण के बाएं कंधे की सर्जरी दो महीने बाद की जाएगी। बता दें कि उनके कंधे के रोटेटर कफ में चोट लगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Actor Pawan Kalyan And Andhra Pradesh Deputy Chief Minister Underwent Surgery On His Right Shoulder
पवन कल्याण - फोटो : एक्स (ट्विटर)

फिल्मों में अब भी सक्रिय हैं पवन कल्याण
पवन कल्याण राजनीति में जरूर सक्रिय हो गए हैं लेकिन फिल्में करना उन्होंने अभी नहीं छोड़ा है। इस साल उनकी एक फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ रिलीज हुई। एक अनाम फिल्म भी वह कर रहे हैं, इसको सुरेंद्र रेड्डी निर्देशित करेंगे। फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed