फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   car allegedly driven by drunk youth rammed into the residence of Telugu film actor Dharma

अभिनेता धर्मा के घर घुसी नशे में धुत युवक की कार; बड़ा हादसा टला; पुलिस ने शुरू की जांच

Fri, 10 Jul 2026 04:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 10 Jul 2026 04:14 PM IST
सार

Actor Dharma: साउथ एक्टर धर्मा के घर बड़ा हादसा होते-होते टला। फिल्म नगर स्थित उनके घर में शुक्रवार सुबह नशे में धुत एक युवक की कार जा घुसी। नशे की हालत में शख्स कार पर अपना नियंत्रण खो बैठा और घर एक्टर के घर में घुस गई।

विज्ञापन
car allegedly driven by drunk youth rammed into the residence of Telugu film actor Dharma
अभिनेता धर्मा के घर में घुसी नशे में धुत युवक की कार - फोटो : एक्स

विस्तार

हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स स्थित फिल्म नगर में शुक्रवार तड़के टॉलीवुड अभिनेता धर्मा के घर में एक तेज रफ्तार कार घुस गई। राहत की बात है कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। हालांकि घर की बाउंड्री वॉल और गेट को नुकसान पहुंचा है। समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि कार चला रहा युवक कथित तौर पर शराब के नशे में था। 

विज्ञापन


नशे में धुत ड्राइवर खो बैठा नियंत्रण
पुलिस के अनुसार, आधी रात के बाद तेज रफ्तार कार का चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद वाहन अभिनेता धर्मा के घर का गेट तोड़ते हुए परिसर में जा घुसा और वहीं जाकर रुका। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाउंड्री वॉल का एक हिस्सा ढह गया और कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया
जोरदार आवाज सुनकर अभिनेता धर्मा और उनके परिवार के सदस्य जाग गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही जुबली हिल्स पुलिस मौके पर पहुंची और कार चला रहे युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि वह शराब के नशे में था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed