फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Music director Thaman S actor Atharvaa Murali offer prayers at Tirumala Temple

म्यूजिक डायरेक्टर थमन एस ने तिरुमाला मंदिर में की पूजा-अर्चना, साउथ अभिनेता अथर्व मुरली भी दिखे साथ

Fri, 10 Jul 2026 11:05 AM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Fri, 10 Jul 2026 11:05 AM IST
सार

Thaman S At Tirumala Temple: म्यूजिक डायरेक्टर थमन एस और एक्टर अथर्व ने तिरुपति मंदिर में दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद लिया। अथर्व मुरली और थमन की फिल्म 'इधयम मुरली' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

विज्ञापन
Music director Thaman S actor Atharvaa Murali offer prayers at Tirumala Temple
थमन एस और अथर्व मुरली - फोटो : ANI

विस्तार

मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर थमन एस और अभिनेता अथर्व मुरली अपनी नई तमिल फिल्म 'इधयम मुरली' की रिलीज के मौके पर तिरुमाला के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचे। दोनों ने वहां फिल्म की सफलता के लिए भगवान की पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया। 

विज्ञापन

Music director Thaman S actor Atharvaa Murali offer prayers at Tirumala Temple
थमन एस और अथर्व मुरली - फोटो : ANI

थमन और अथर्व ने किए भगवान के दर्शन
थमन और अथर्व ने अपनी फिल्म 'इधयम मुरली' की सफलता के लिए तिरुपति मंदिर में भगवान के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। म्यूजिक डायरेक्टर थमन एस और फिल्म 'इधयम मुरली' के अभिनेता अथर्व मुरली की कई तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इस दौरान दोनों धोती-कुर्ता में नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

'इधयम मुरली' के बारे में
इस फिल्म में साउथ अभिनेता अथर्व मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ कयादु लोहार, प्रीति मुकुंदन और निहारिका एनएम जैसे कलाकार भी हैं। यह एक तमिल रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का संगीत थमन एस ने तैयार किया है। 

मशहूर अभिनेता फहद फासिल इस फिल्म में एक छोटे से कैमियो रोल में हैं। इस फिल्म के निर्देशक आकाश भास्करन हैं और इसे 'डॉन पिक्चर्स' ने बनाया है। संगीतकार थमन एस जल्द ही मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रखने जा रहे हैं। वे सुरेश गोपी की आने वाली फिल्म 'ओट्टाकोम्बन' से अपना मलयालम डेब्यू करेंगे, जिसका निर्देशन मैथ्यूज थॉमस कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Ajay Devgn: 'धमाल 4' की रिलीज के दिन जानिए कितनी है अजय देवगन की कुल संपत्ति? कारों का कलेक्शन कर देगा हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed