फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Bollywood Actor Naseeruddin Shah joins Dhanushs Om returns to Tamil Cinema after over 20 years

20 वर्षों बाद तमिल फिल्म में वापसी करने को तैयार नसीरुद्दीन शाह, धनुष के साथ इस फिल्म में आएंगे नजर

Fri, 10 Jul 2026 09:45 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 10 Jul 2026 09:45 AM IST
सार

Naseeruddin Shah: नसीरुद्दीन शाह जल्द ही एक तमिल फिल्म में नजर आने वाले हैं। वह 20 वर्षों के बाद तमिल सिनेमा में वापसी करने वाले हैं। मेकर्स ने इसका एलान किया है।

विज्ञापन
Bollywood Actor Naseeruddin Shah joins Dhanushs Om returns to Tamil Cinema after over 20 years
राजकुमार पेरियासामी, नसीरुद्दीन शाह - फोटो : इंस्टाग्राम@wunderbarfilms

विस्तार

दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अपनी नई रिलीज हुई फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की कामयाबी को लेकर खुश हैं। इस बीच खबर है कि वह धनुष की अपकमिंग एक्शन ड्रामा फिल्म 'ओम' में नजर आने वाले हैं। वह आधिकारिक तौर पर इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बन गए हैं, जिससे 26 साल बाद तमिल सिनेमा में उनकी वापसी हो रही है।
विज्ञापन


कौन है निर्देशक?
यह एक बड़े बजट का प्रोडक्शन है जिसे दो-भागों वाली एक्शन ड्रामा फिल्म के तौर पर बनाया जा रहा है। इसका निर्देशन राजकुमार पेरियासामी कर रहे हैं, जिन्हें 'अमरन' के लिए काफी तारीफें मिली थीं।
विज्ञापन

Bollywood Actor Naseeruddin Shah joins Dhanushs Om returns to Tamil Cinema after over 20 years
धनुष - फोटो : X
मेकर्स ने किया आधिकारिक एलान
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर नसीरुद्दीन शाह की एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा 'ओम की दुनिया में एक दमदार एंट्री। दिग्गज नसीरुद्दीन इस मेगा फिल्म का हिस्सा बन गए हैं। 16 अक्टूबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में आ रही है।'

कौन हैं राजेश शर्मा? 'माचिस' से शुरू किया करियर, 'धोनी' समेत इन फिल्मों से मिली पहचान; की हैं दो शादियां

20 साल पहले तमिल में किया था काम
आपको बता दें कि नसीरुद्दीन शाह ने कमल हासन की फिल्म 'हे राम' (2000) में शाहरुख खान के साथ महात्मा गांधी की भूमिका निभाई थी। यह उनकी आखिरी तमिल फिल्म थी।

Bollywood Actor Naseeruddin Shah joins Dhanushs Om returns to Tamil Cinema after over 20 years
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म से जुड़ सकते हैं ममूटी
नसीरुद्दीन शाह के जुड़ने से अब 'ओम' की कास्ट काफी मजबूत हो गई है, जिसमें धनुष मुख्य भूमिका में हैं। साई पल्लवी और श्रीलीला को फीमेल लीड के तौर पर कास्ट किया गया है। फिल्म में मलयालम अभिनेता ममूटी के भी एक अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है। 'ओम चैप्टर 1: उधिरम- द ब्लड वुड' 16 अक्तूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

View this post on Instagram

A post shared by Wunderbar Films (@wunderbarfilms)


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed