फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Prabhas Recalls Bizarre Incident When Rajamouli Told Him To Keep A Horse In House To Learn Horse Riding

‘घर पर एक घोड़ा रख लो’, राजामौली ने प्रभास से कही ये बात; एक्टर ने शेयर किया ‘बाहुबली’ का दिलचस्प किस्सा

Fri, 10 Jul 2026 09:11 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 10 Jul 2026 09:11 AM IST
सार

Prabhas: 'बाहुबली' फिल्म के स्टार प्रभास ने हाल ही में डायरेक्टर एस एस राजामौली को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। जानिए एक्टर ने क्या कुछ कहा। 
 

विज्ञापन
Prabhas Recalls Bizarre Incident When Rajamouli Told Him To Keep A Horse In House To Learn Horse Riding
बाहुबली 2: द कन्क्लूजन- एस एस राजामौली - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ को बनने में करीब ढाई साल लगे थे। यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ के 11 साल पूरे होने पर आज भी यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक मानी जाती है।

विज्ञापन


बाहुबली ने बदली भारतीय सिनेमा की तस्वीर
जब राजामौली की यह फिल्म रिलीज हुई थी, तब इसने सिर्फ बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड ही नहीं तोड़े, बल्कि भारतीय सिनेमा की तस्वीर भी बदल दी। इस फ्रेंचाइजी ने कहानी, एक्शन और विजुअल्स का स्तर काफी ऊंचा कर दिया। इसी फिल्म ने प्रभास, राणा दग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी को पैन-इंडिया स्टार बना दिया।

विज्ञापन

फिल्म में प्रभास ने अमरेंद्र बाहुबली और महेंद्र बाहुबली का किरदार निभाया था। पर्दे पर भले ही दर्शकों को भव्य और शानदार नजारा देखने को मिला, लेकिन बाहुबली बनने के लिए प्रभास को काफी समय तक कड़ी मेहनत करनी पड़ी। उन दिनों को याद करते हुए प्रभास ने एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया था, जो राजामौली के परफेक्शन को लेकर जुनून को दिखाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhas Recalls Bizarre Incident When Rajamouli Told Him To Keep A Horse In House To Learn Horse Riding
एसएस राजामौली और बाहुबली द एपिक - फोटो : सोशल मीडिया

राजामौली ने कही प्रभास से ये बात 
प्रभास ने बताया, ‘मैं कई बार घुड़सवारी की प्रैक्टिस मिस कर देता था और फिर इसका बहाना मौसम को बना देता था। लेकिन राजामौली सर चाहते थे कि मैं इसे गंभीरता से लूं। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि मैं अपने घर पर एक घोड़ा ही रख लूं। मैंने कहा, ‘घर पर घोड़ा रखूं? आप सीरियस हैं?’ मेरे गेस्ट हाउस में पहले से बतख थीं। उन्होंने कहा कि असली चीज घोड़े हैं और मुझे रोज घुड़सवारी करनी चाहिए। तब मैंने सोचा कि अब तो मुझे आपकी फिल्म के लिए घोड़ा भी पालना पड़ेगा।’

राजामौली के इसी परफेक्शन और सख्त विजन की वजह से प्रभास ने कई नई चीजें सीखीं। उन्होंने तलवारबाजी, रॉक क्लाइम्बिंग और घुड़सवारी जैसी स्किल्स में महारत हासिल की, ताकि फिल्म का हर सीन बिल्कुल असली और शानदार लगे।

Prabhas Recalls Bizarre Incident When Rajamouli Told Him To Keep A Horse In House To Learn Horse Riding
बाहुबली फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

क्या बनेगी 'बाहुबली 3'? 
दरअसल, हाल ही में ‘बाहुबली: द टॉर्च बियरर’ नाम की डॉक्यूमेंट्री का एक क्लिप सामने आया है। इस वीडियो में प्रभास, राणा दग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी नजर आ रहे हैं और उनकी बातों ने फैंस की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।

वीडियो में राणा कहते हैं, ‘मुझे नहीं पता कि मुझे ये बात पब्लिक में कहनी चाहिए या नहीं… लेकिन मैं जो सोच रहा हूं वो कह देता हूं। दुनिया शायद अभी तैयार नहीं है, लेकिन ‘बाहुबली’ जरूर आएगी…’ इतना कहकर वो रुक जाते हैं। इसके बाद प्रभास मुस्कुराते हुए तीन उंगलियां दिखाते हैं, जिससे वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़ते हैं, और यहीं से ‘बाहुबली 3’ की चर्चा और तेज हो गई हैं।

ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार 
हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से ‘बाहुबली 3’ को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। ना ही ये साफ है कि फिल्म कब शुरू होगी, कहानी क्या होगी या इसे फिल्म, सीरीज या किसी और फॉर्मेट में बनाया जाएगा।

Prabhas Recalls Bizarre Incident When Rajamouli Told Him To Keep A Horse In House To Learn Horse Riding
बाहुबली: द एपिक - फोटो : सोशल मीडिया
‘बाहुबली’ फ्रेंचाइजी के बारे में
‘बाहुबली’ की शुरुआत 2015 में ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ से हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था और इंडियन सिनेमा का लेवल ही बदल दिया था।

 ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा पहुंची विंबलडन, निक को वीडियो कॉल कर दिखाई मैच की झलक; इस खिलाड़ी को चीयर करती दिखीं एक्ट्रेस

इसके बाद ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ आई, जिसने और भी बड़ा रिकॉर्ड बनाया और आज भी यह भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल है। फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 1788 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed