Viral Video: जान्हवी कपूर के साथ विशाल जेठवा और ईशान खट्टर का मजेदार नागिन डांस, देखें वायरल वीडियो
Janhvi Kapoor Viral Dance Video: जान्हवी कपूर ने अपनी फिल्म 'होमबाउंड' के को-स्टार्स विशाल जेठवा और ईशान खट्टर के साथ एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस वीडियो में विशाल और जान्हवी साथ में नागिन डांस करते नजर आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने अपनी फिल्म 'होमबाउंड' के सेट का एक मजेदार बीटीएस वीडियो साझा किया है। इस बिहाइंड द सीन्स वीडियो में वह अपने को-स्टार्स ईशान खट्टर और विशाल जेठवा के साथ मस्ती में डांस करती नजर आ रही हैं।
जान्हवी और विशाल ने किया नागिन डांस?
जान्हवी के अलावा विशाल जेठवा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस डांस वीडियो को साझा किया है। वीडियो की शुरुआत में विशाल अकेले ही छत पर गोविंदा और करिश्मा कपूर की फिल्म 'हीरो नंबर 1' के सुपरहिट गाने 'यूपी वाला ठुमका लगाऊं' पर डांस कर रहे होते हैं। इसके थोड़ी देर बाद जान्हवी भी उनके साथ आ जाती हैं और दोनों मिलकर मजेदार 'नागिन डांस' करने लगते हैं।
जान्हवी और विशाल मिलकर ईशान खट्टर को भी बुलाते हैं। ईशान पहले तो थोड़ा शर्माते हैं, लेकिन फिर वह भी गोविंदा के स्टाइल में दोनों के साथ जमकर डांस करने लगते हैं। विशाल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'होमबाउंड की यादें'।
फिल्म 'होमबाउंड' के बारे में
'होमबाउंड' का निर्देशन नीरज घायवान ने किया है। यह फिल्म 98वें ऑस्कर में 'बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म' की रेस की टॉप-15 शॉर्टलिस्टेड फिल्मों में शामिल थी। यह 2020 में न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित 'बशारत पीर' के लेख पर आधारित है, जो कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों के संघर्ष की सच्ची घटना थी।यह भी पढ़ें: Anshula Kapoor: पीएम मोदी ने दी अंशुला और रोहन को शादी की बधाई, लिखा खास लेटर; बोनी कपूर ने जताया आभार