Dhurandhar: भारत के बाद अब जापानी सिनेमाघरों में दहाड़ेगी ‘धुरंधर’, जानें कब रिलीज होगी रणवीर सिंह की फिल्म?
Dhurandhar Hit Japanese Cinema: फिल्म ‘धुरंधर’ और इसके दूसरे पार्ट को देश में खूब प्यार मिला। फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई की। अब यह फिल्म जापान में भी रिलीज हो रही है। जानिए, जापानी दर्शक इस फिल्म को कब सिनेमाघरों में देखेंगे?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म ‘धुरंधर’ ने हिंदी सिनेमा में स्पाई फिल्मों के लिए एक नई लीक तैयार की है। इस फिल्म के दूसरे पार्ट ने तो 1000 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया था। फिल्म ‘धुरंधर’ का अनुभव अब जापानी दर्शक भी अपने सिनेमाघरों में लेंगे। यह फिल्म अब जापानी में भी रिलीज हो रही है।
जापानी भाषा में पोस्टर रिलीज करते हुए दी जानकारी
‘वह दहाड़ जिसने भारत को हिला दिया, अब जापान में गूंज रही है। जापान के सिनेमाघरों में 'धुरंधर' का अनुभव लें।’ जियो स्टूडियोज ने शुक्रवार को यह घोषणा सोशल मीडिया पर की। बताया कि रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' आज जापानी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’
एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट में जियो स्टूडियोज ने फिल्म का पोस्टर जारी किया, जिसमें जानकारी जापानी भाषा में लिखी थी।
The roar that shook India... now echoes through Japan ⚔️🔥
Experience #Dhurandhar in cinemas now only in Japan.@RanveerOfficial #AkshayeKhanna @duttsanjay @ActorMadhavan @rampalarjun #SaraArjun @bolbedibol @AdityaDharFilms #JyotiDeshpande @LokeshDharB62 @jiostudios @B62Studios… pic.twitter.com/Oy7Lf5MPibविज्ञापन विज्ञापन— Jio Studios (@jiostudios) July 10, 2026
क्या है फिल्म ‘धुरंधर’ फ्रैंचाइज की कहानी
फिल्म ‘धुरंधर’ की कहानी की बात की जाए इसमें हमजा उर्फ जसकिरत सिंह (रणवीर सिंह) की स्टोरी है। वह एक जासूस है, जो पाकिस्तान में एक सीक्रेट मिशन पर है। इस दौरान वह ल्यारी नाम के शहर में गैंगस्टर के बीच जाकर अपनी जगह बनाता है और आगे चलकर अपने मिशन को अंजाम देता है। फिल्म में एक्शन सीन्स कमाल हैं।
फिल्म में नजर आए उम्दा कलाकार
आदित्य धर ने फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ को निर्देशित किया। पहली फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, राकेश बेदी, आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे दमदार कलाकार शामिल थे। दूसरी फिल्म में अक्षय खन्ना को छोड़कर पुरानी स्टार कास्ट नजर आई। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की।